'मेरी सेक्सुअलिटी पर सवाल...', Ram Kapoor ने नमन शॉ को खींचकर किया था Kiss, सालों बाद एक्टर का छलका दर्द

Naman Shaw On Ram Kapoor Kissing Controversy: रियलिटी शो लॉकअप 2 में राम कपूर अपने टची बर्ताव पर ट्रोल हो रहे हैं। अब राम कपूर संग किसिंग विवाद पर नमन शॉ ने भी बात की है।

Naman Shaw On Ram Kapoor Kissing Controversy: टीवी एक्टर राम कपूर इन दिनों लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में हैं और यहां पर एक्टर अपने टची बर्ताव की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। राम कपूर श्रेया कालरा को कई बार किस करते दिखे हैं, जिस पर एक्ट्रेस का कहना है कि राम कपूर (Ram Kapoor) की किस से अनकंफर्टेबल हो जाती हैं। राम कपूर का किसिंग विवाद एक्टर नमन शॉ (Naman Shaw) के साथ भी हुआ था। सालों पहले एक्टर ने नमन शॉ को कैमरे के सामने किस किया था। अब नमन शॉ ने पहली बार इस विवाद पर बात की है और खुलासा किया कि इस चीज का उन पर काफी बुरा असर पड़ा था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'आंखों में खटकना भी मजा...' Shilpa Shinde पर भड़कीं Hina Khan? Lock Upp 2 से बाहर आकर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Nanam shaw-ram kapoor

Nanam shaw-ram kapoor (photo credit- instagram)

    राम कपूर संग किसिंग विवाद पर बोले नमन शॉ

    नमन शॉ ने हाल ही में ई-टाइम्स से खास बातचीत की है। इस दौरान नमन शॉ ने राम कपूर संग किसिंग कॉन्ट्रोवर्सी को याद किया और बताया कि कैसे इन सब चीजों का उन पर काफी असर पड़ा था। एक्टर ने उस इंसीटेंड को याद करते हुए कहा कि राम कपूर लोगों को किस करने की आदत है। उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि वह लड़का या लड़की... किसे किस कर रहे हैं। साल 2006 में करियर की शुरुआत में मेरे साथ भी ऐसा ही एक इंसीडेंट हुआ था। हमारा शो कसम से काफी अच्छा चल रहा था और तब एक जर्नलिस्ट सेट पर आया हुआ था। राम कपूर अपनी वैनिटी में थे और मैं भी उनके साथ ही बैठा था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Indian Idol 16: ज्योतिर्मयी नायक बनीं विजेता, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं 20 लाख रुपये

      नमन शॉ पर विवाद का पड़ा बुरा असर

      नमन ने आगे उस घटना को याद करते हुए कहा कि जर्नलिस्ट ने इंटरव्यू में राम कपूर से पूछा था कि आपको नमन एक को-एक्टर की तरह कैसे लगते हैं? इस सवाल पर ही राम कपूर ने मुझे अचानक खींच लिया और गाल पर किस कर दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि नमन से मुझे प्यार है और वह शानदार एक्टर है। इस घटना को गलत तरीके से हर जगह दिखाया गया। अगले दिन ये खबर फ्रंट पेज पर छप गई। इस कवरेज का उनकी लाइफ पर काफी असर पड़ा। मैं इंडस्ट्री में नया था तो ऐसे विवाद को डील करना नहीं आता था। तब चैनल तक परेशान हो गया था और उनकी फैमिली भी परेशान हुई। ऐसे में चैनल को सामने आकर एक आर्टिकल छपवाना पड़ा। नमन ने आखिर में बताया कि इस विवाद की वजह से उनकी सेक्सुअलिटी पर सवाल उठने लगे थे और लोगों ने उनसे सवाल करना शुरू कर दिया था।

      End of Feed