Naagin 7: एपिसोड में बड़ी चूक पर Priyanka Chahar Chaudhary ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं, 'सुधारने के लिए...'

Naagin 7 VFX Blunder: नागिन 7 में एक बड़ी गलती पकड़ी गई, जिस वजह से मेकर्स काफी ट्रोल हो रहे हैं। एकता कपूर इस ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ चुकी हैं और अब इस मामले पर प्रियंका चाहर चौधरी बोली हैं।

Naagin 7 VFX Blunder: एकता कपूर का सीरियल नागिन 7 (Naagin 7 ) इन दिनों ट्रोलिंग का हिस्सा बना हुआ है। नागिन 7 के बीते वीकेंड के एपिसोड में भारी गलती पकड़ी गई। हाल ही में ऑन एयर हुए एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि एक शॉट में गलती से वीएफएक्स का इस्तेमाल नहीं किया गया था, जिस वजह से सेट पर इस्तेमाल होने वाले ब्लू कर्टन वाला सीन ही सीधा ऑन एयर हो गया। इस वजह से मेकर्स बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर एकता कपूर के शो का मजाक उड़ाया जा रहा है और अब इस पर प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) ने चुप्पी तोड़ी है। (ये भी पढ़ें: Archana Puran Singh ने किया छोटी बहू का ग्रैंड वेलकम, GF को गोद में लेकर आए आयुष्मान; देखता रह गया परिवार)

priyanka chahar chaudhary ON  Naagin 7 VFX Blunder

priyanka chahar chaudhary ON Naagin 7 VFX Blunder (Photo Credit- Instagram)

नागिन 7 में हुई गलती पर बोलीं प्रियंका चाहर चौधरी

प्रियंका चाहर चौधरी नागिन 7 में लीड रोल निभा रही हैं और शो के जिस सीन में गलती हुई है वो प्रियंका चाहर चौधरी का ही था। उस सीन में फैंस को साफ दिख गया कि मेकर्स वीएफएक्स की मदद से कैसे प्रियंका को नागिन लुक देते हैं और नागिन कैसे अपने दुश्मनों से बदला लेती है। एपिसोड की एटिडिंग में हुई इस गलती पर प्रियंका चाहर चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस स्थिति को 'ह्यूमन एरर' बताया जो किसी से भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी गलतियां कभी-कभी हो जाती हैं, लेकिन टीम इस पर काम कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न आए। (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: खतरनाक स्टंट से आग लगाएंगी Yeh Hai Mohabbatein की छोटी रूही, शो में एंट्री पक्की?)

NAAGIN 7 (Photo Credit- instagram)

    एकता कपूर भी दे चुकी हैं बया

    नागिन 7 के एपिसोड में हुई गलती पर एकता कपूर का रिएक्शन भी सामने आ चुका है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस की तरफ से बनाए गए एक मीम को शेयर किया, जिसमें शो के ड्रैगन की छवि नजर आई। मीम पर लिखा था, "एडिटर्स द्वारा नागिन 7 में हुई ब्लू स्क्रीन गलती के बाद एकता कपूर मैम थाईलैंड से अपने ऑफिस यूं पहुंचती हुई।" एकता कपूर ने इस मीम को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "जाहिर सी बात है।"

    End of Feed