टीवी मसाला

Naagin 7 फेम एक्ट्रेस ईशा सिंह को फैंस से क्यों मांगनी पड़ी माफी? पोस्ट शेयर कर बोलीं- पिछली रात जो भी हुआ...

Actress Eisha Singh Apologized To Fans: टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह ने हाल ही में फैंस के साथ कुछ ऐसा बर्ताव कर दिया, जो किसी को पसंद नहीं आया. ईशा अपने इस बिहेवियर की वजह से ट्रोल हुईं, जिस वजह से उन्हें सामने आकर माफी मांगनी पड़ गई.

Image

instagram- Photo credit

Actress Eisha Singh Post: नागिन 7 की एक्ट्रेस ईशा सिंह अपने फैंस की चहेती हैं. एकता कपूर के शो में ईशा सिंह को बहुत पसंद किया गया. कई फैंस ईशा को ही नागिन के अवतार में देखा चाहते थे, लेकिन ये भी सच है कि ईशा ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं और अब ऐसा ही हुआ है. हाल ही में ईशा सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमे एक्ट्रेस फैंस पर थोड़ा बहुत गुस्सा होती हुई नजर आईं. ईशा का ये बर्ताव लोगों को पसंद नहीं आया जिस वजह से वह बुरी तरह ट्रोल हुईं. हालांकि, एक्ट्रेस ने तुरंत ही सामने आकर फैंस से माफी मांगी है.

ईशा सिंह ने फैंस से माफी मांगी

नागिन 7 (Naagin 7) फेम ईशा सिंह (Eisha singh) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सभी से माफी मांगी है और बताया है कि उनके फैंस उनके लिए काफी ज्यादा खास है. ईशा सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हैल्लो सभी को... मैं अपने दिल से ये कहना चाहती हूं कि अगर मेरी टीम में से किसी ने भी, किसी भी तरह फैंस के गलत बर्ताव किया है तो मैं माफी मांगती हूं. अपनी मर्यादा और गरिमा बनाए रखते हुए, हमारे लिए यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि हम सभी के साथ समान सम्मान और प्यार से रहना चाहते हैं. कल रात जो कुछ भी हुआ वह निराशाजनक था और मुझे इसके लिए बहुत दुख है. हम इस मामले को काफी सीरियसली ले रहे हैं और जल्द से जल्द इसकी जांच करेंगे... ताकि आगे में ऐसी घटना दोबारा न हो.'

eisha-singh-.

instagram

ईशा सिंह की हुई तारीफ

ईशा सिंह का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस एक्ट्रेस के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं. ट्विटर पर फैंस ईशा सिंह की तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस दिल की बहुत अच्छी हैं. बता दें कि ईशा सिंह इन दिनों नागिन 7 में दिखाई दीं. शो में उनके कैरेक्टर की मौत हो गई हैं लेकिन समय समय पर शो में उनके सीन्स आज भी दिखाए जाते हैं. वह नागिन 7 में नागरानी अनंता की बहन पूर्वी के रोल में दिखी थीं. इसके अलावा, वह बिग बॉस का हिस्सा भी रहीं.

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article