Naagin 7: नाग गुरू बन अक्षय कुमार ने मारी एंट्री, ड्रैगन के खिलाफ मिलाया नागिन से हाथ; धाकड़ प्रोमो हुआ रिलीज

Naagin 7 Akshay Kumar Enters As Naag Guru To Defeat Dragon: टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन 7' की गिरती टीआरपी को उठाने के लिए एकता कपूर ने बड़ा दांव खेला है। शो में हाल ही में अक्षय कुमार ने बतौर नाग गुरू कदम रखा है। इससे जु़ड़ा 'नागिन 7' का धमाकेदार प्रोमो भी रिलीज हो चुका है।

पNaagin 7 Akshay Kumar Enters As Naag Guru To Defeat Dragon: टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन 7' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'नागिन 7' में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। लेकिन 'नागिन 7' की टीआरपी पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा गिर चुकी है। जहां शुरुआती सप्ताह में 'नागिन 7' टीआरपी में टॉप पर रहता था तो वहीं अब ये सीरियल टॉप 5 से भी बाहर हो चुका है। 'नागिन 7' की लुढ़कती हुई टीआरपी को उठाने के लिए एकता कपूर ने बड़ा दांव खेला है। शो में हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार की एंट्री हुई है, जिन्होंने बतौर नाग गुरू 'नागिन 7' में कदम रखा है। इससे जुड़ा 'नागिन 7' (Naagin 7) का धमाकेदार प्रोमो वीडियो रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। यह भी पढ़ें: Naagin 7: एकता कपूर गिरती TRP देख शो पर लगाएंगी ताला? अफवाहों के बीच जैन इबाद खान ने बताया सच

naagin 7 priyanka chahar choudhary (1)

'नागिन 7' में हुई अक्षय कुमार की एंट्री (फोटो क्रेडिट- कलर्स इंस्टाग्राम)

    'नागिन 7' (Naagin 7) के प्रोमो वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। वीडियो में दिखाया गया कि नाग गुरु नागिन को बताते हैं कि ड्रैगन तुम्हारा बड़ा सबसे दुश्मन है। वहीं जब नागिन पूछती है कि गुरुजी आप बताइये कि मैं क्या करूं? इसपर नाग गुरु जवाब देते हैं, "ड्रैगन पर किसी का वश नहीं चलता। सिर्फ एक ही चीज है जो उसकी मौत बन सकती है। वो है उसकी खुद की आग। जब भी नागिनों की नागिन परेशान होती है, मुझे आना ही पड़ता है।" नाग गुरू अक्षय कुमार, नाग रानी से आगे कहते हैं, "इससे तुम्हें लड़ना खुद ही पड़ेगा।" वहीं नाग रानी आशीर्वाद लेते हुए कहती है, "आपके आशीर्वाद से ये नाग रानी कभी नहीं हारेगी।"

    End of Feed