सूरज नांबियार संग तलाक की अफवाहों के बीच फर्स्ट टाइम स्पॉट हुईं Mouni Roy, फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग

Mouni Roy First Appearance Amid Divorce Rumours: टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय को लेकर अफवाहें हैं कि वो पति सूरज से तलाक ले रही हैं। इन अफवाहों के बीच देर रात मौनी को स्पॉट किया गया।

Mouni Roy First Appearance Amid Divorce Rumours: टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) को लेकर इन अफवाहें उड़ रही हैं कि वो अपने पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) से तलाक ले रही हैं। कई सालों तक सूरज को डेट करने के बाद गोवा में मौनी रिय ने शादी की थी। बताया जा रहा है कि मौनी रॉय और सूरज ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर सूरज संग सभी फोटोज भी डिलीट कर दी हैं। सूरज संग तलाक की अफवाहों के बाक अब मुंबई में देर रात पार्ट एन्जॉय करने के बाद मौनी रॉय को स्पॉट किया गया। (इसे भी पढ़ें: 'एक दिन' के फ्लॉप होते ही 'Ramayan' के मेकर्स ने Sai Pallavi को लेकर उठाया बड़ा कदम, अब होगा बड़ा बदलाव)

Mouni Roy Makes First Appearance Amid Divorce Rumours

तलाक की अफवाहों के बीच स्पॉट हुईं मौनी रॉय (Pic Credit: Instagram)

देर रात पार्टी करने के बाद स्पॉट हुई मौनी रॉय

मौनी रॉय को देर रात पार्टी करने के बाद एक रेस्तरां से निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान मौनी रॉय स्टाइलिश ब्लैक ड्रेस में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इस शीयर आउटफिट को पॉइंटेड हील्स और एक सेक्विन वाले बैग के साथ स्टाइल किया था। खास बात यह है कि मौनी रॉय ने अपने लुक को पूरा करने के लिए कम से कम मेकअप का इस्तेमाल किया। इस दौरान एक चीज ने सभी फैन्स का ध्यान खींचा और वह थी उनकी उंगली में डायमंड रिंग। (इसे भी पढ़ें: 10 सालों में एक हिट और 4 फ्लॉप दे चुके हैं Kapil Sharma, 'दादी की शादी' ने मेकर्स को किया कंगाल)

तलाक की अफवाहों पर मौनी रॉय ने नहीं तोड़ी चुप्पी

सूरज नांबियार संग तलाक की अफवाहों पर मौनी रॉय ने न तो पुष्टि की है और न ही इससे इनकार किया है। हालांकि एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए निजता का सम्मान करने की अपील की है। मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'सभी मीडिया संस्थानों से विनम्र निवेदन है कि वे झूठी कहानियां प्रकाशित न करें और हमें निजता प्रदान करें।' वहीं दूसरी ओर मौनी रॉय के उंगली में डायमंड रिंग देखने के बाद लोगों को लग रहा है कि सूरज संग उनका तलाक नहीं हो रहा है। मौनी की दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने भी मौनी रॉय के तलाक की अफवाहों की हवा दी है। 'बाघी 2' एक्ट्रेस ने हाल ही में सूरज को अनफॉलो कर दिया, जिससे यह चर्चा और तेज हो गई है।

End of Feed