तलाक की खबरों के बीच Mouni Roy की पहली पोस्ट वायरल, सूरज नांबियार ने डिलीट किया इंस्टा एकाउंट

Mouni Roy First Post Viral Amid Divorce Reports: टीवी से बलीवुड तक पहुंचने वाली मौनी रॉय की तलाक की खबरों के बीच पहली पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। वहीं सूरज नांबियार ने अपना एकाउंट डिलीट कर दिया है।

Mouni Roy First Post Viral Amid Divorce Reports: टीवी से बॉलीवुड तक अपना नाम कमाने वाली मौनी रॉय हाल ही में अपनी निजी जिंदगी के लिए काफी चर्चा में बनी हुई हैं। मौनी रॉय को लेकर खबर है कि शादी के 4 साल बाद उन्होंने सूरज नांबियार से तलाक ले लिया है। मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक-दूजे को अनफॉलो कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सूरज नांबियार ने मौनी रॉय (Mouni Roy) को न केवल धोखा दिया। बल्कि एक्ट्रेस के सारे पैसे भी इस्तेमाल कर लिये। मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक की खबरों ने फैंस को भी हैरान कर दिया है। वहीं तलाक की खबरों के बीच जहां मौनी रॉय की पहली पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। वहीं दूसरी ओर सूरज नांबियार ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट को ही डिलीट कर दिया है। यह भी पढ़ें: Mouni Roy-Suraj Nambiar शादी के 4 साल बाद हुए अलग? बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी के इस कदम ने दिया हिंट

mouni roy (3)

तलाक की खबरों के बीच मौनी रॉय की पहली पोस्ट हुई वायरल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    मौनी रॉय (Mouni Roy) ने तलाक की खबरों के बीच पोस्ट शेयर कर अपनी बहन रूपाली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर ढेर सारी तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, "मेरी बहन, चाहे मुसीबत आए या खुशी। मेरे सबकुछ को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। तुम्हारा मजाकिया अंदाज, हाजिरजवाबी और तुम्हारी अंदर से लेकर बाहर तक की खूबसूरती मुझे बहुत पसंद है। कोई भी शब्द ये बयां नहीं कर सकता है कि मैं तुम्हें कितना प्यार करती हूं और तुम्हें ये पहले ही मालूम है। हालांकि तुम एक चुड़ैल तो हो।" यह भी पढ़ें: पहली नजर में सूरज नांबियार पर दिल हार गई थीं Mouni Roy, 3 साल की डेटिंग के बाद बसाया घर; अब मचा गृहस्थी में बवाल

    End of Feed