This Actress Enters In Mounaragam After Bhavika Sharma Quit Show: कलर्स पर टीवी शो 'मौनरागम' दस्तक देने वाला है। शो का प्रोमो पहले ही रिलीज हो चुका है, लेकिन इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। 'मौनरागम' में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा की जोड़ी एक बार फिर से देखने को मिलती। दोनों को साथ देखने के लिए फैंस की बेताबी भी सातवें आसमान पर थी। लेकिन 'मौनरागम' (Mounaragam) के पोस्टपोन होने के बाद एक्ट्रेस भाविका शर्मा ने भी इस सीरियल को अचानक छोड़ दिया। उनके जाने के बाद मेकर्स ने लीड एक्ट्रेस के लिए तलाश करनी शुरू कर दी। वहीं अब खबर आ रही है कि टीवी की ही एक पॉपुलर एक्ट्रेस 'मौनरागम' में बतौर लीड एक्ट्रेस कदम रखने के लिए तैयार है।
'मौनरागम' (Mounaragam) में भाविका शर्मा के जाने के बाद अब टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आंचल साहू मुख्य भूमिका अदा करती नजर आ सकती हैं। वह पहले ही 'बैरिस्टर बाबू' और 'परिणीति' के जरिए लोगों का दिल जीत चुकी हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि भाविका शर्मा 'मौनरागम' सीरियल के साथ टीवी पर वापसी कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि आंचल साहू ने 'मौनरागम' के लिए मॉक शूट भी किया है। लेकिन अभी तक इस मामले पर एक्ट्रेस की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। आंचल साहू के अलावा प्रणाली राठौड़ का नाम भी 'मौनरागम' से जुड़ा था। लेकिन एक्ट्रेस जल्द ही एक वेब शो में नजर आने वाली हैं।
बता दें कि 'मौनरागम' (Mounaragam) की लीड एक्ट्रेस के नाम पर जहां ठप्पा लगना बाकी है तो वहीं दूसरी ओर शक्ति अरोड़ा अभी भी इस शो में डटे हुए हैं। खबरों की मानें तो उनका ये अपकमिंग सीरियल जून तक कलर्स टीवी पर दस्तक दे सकता है। जहां पहले शो को पूरी तरह से मेकर्स ने ठंडे बस्ते में डाल दिया था तो वहीं अब वे इसे नई कहानी और कलाकारों के साथ दोबारा टीवी पर लाने के लिए दम भर रहे हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि शक्ति अरोड़ा के साथ कौन सी एक्ट्रेस 'मौनरागम' में मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देगी।
