Mohit Raina and Aditi Sharma divorce: मोहित रैना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। देवों के देव...महादेव, चक्रवर्ती अशोक सम्राट और महाभारत सहित कई लोकप्रिय टीवी शोज का हिस्सा मोहित रैना की लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। 1 जनवरी 2022 को अदिति शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद अब मोहित रैना के सेपरेशन की चर्चाएं हैं। शादी का सालभर पूरा होने से पहले ही ऐसी खबरें हैं कि मोहित और अदिति तलाक ले रहे हैं! कथित तौर पर कपल अपनी शादी को लेकर एक कठिन समय से गुजर रहा है।
mohit raina
मोहित रैना ने हाल ही में अपनी शादी की तस्वीरें और होली पर पोस्ट की गई तस्वीरों को डिलीट या आर्काइव भी कर दिया है। फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि मोहित रैना की लाइफ में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जून में मोहित द्वारा अपनी केवल एक तस्वीर शेयर की गई थी जिसे हटाया नहीं गया है। अभी कुछ दिन पहले इस पर एक फैन ने कमेंट किया था, 'आप लोग साथ में तस्वीरें क्यों नहीं पोस्ट करते, मैंने देखा है कि आप इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं और अपनी शादी की पिछली तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।'
मोहित और अदिति की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। उन्होंने अपने रोमांस को दुनिया से चुपा कर रखा था। क्योंकि मोहित ने हमेशा अपने इंटरव्यू में बताया है कि वह हमेशा एक प्राइवेट व्यक्ति रहे हैं। मोहित ने हमें यह भी बताया कि शादी करने का उनका फैसला 'अनप्लांड और अचानक' था। शादी की को लेकर उन्हें अपने प्रशंसकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी।
मोहित और अदिति की बात करें तो दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। अदिति टेक्नीकल बैकग्राउंड से हैं और मोहित एक एक्टर हैं, ऐसे में दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। धीरे-धीरे दोनों की बातें शुरू हुई और प्यार हो गया। काफी समय तक डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए, लेकिन अब दोनों के रिश्ते को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं।
