Sehar Hone Ko Hai: अफवाहों के बीच Mahhi Vij ने कहा शो को अलविदा, बोलीं- ये सिर्फ किरदार नहीं बल्कि...

Mahhi Vij Makes Exit From Sehar Hone Ko Hai: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज ने अफवाहों के बीच 'सहर होने को है' को अलविदा कह दिया है। माही विज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की है।

Mahhi Vij Makes Exit From Sehar Hone Ko Hai: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। माही विज ने टीवी पर कई हिट शोज किये हैं। वहीं माही विज इन दिनों 'सहर होने को है' सीरियल में बतौर कौसर नजर आ रही हैं। उन्हें लेकर खबर आई थी कि वह जल्द ही शो को अलविदा कहने वाली हैं। अब खुद एक्ट्रेस ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है। दरअसल, माही विज ने 'सहर होने को है' को सच में अलविदा कह दिया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर इस बात का खुलासा किया। साथ ही माही विज (Mahhi Vij) ने इंस्टाग्राम पोस्ट में 'कौसर' के किरदार के लिए अपने दिल की बात भी बयां की। यह भी पढ़ें: Anupamaa 7 Maha Twist: अपने सपनों का आशियाना खरीदेगी अनुपमा, पहले दिन ही ठप्प पड़ेगा प्रेम का रेस्टॉरेंट

mahhi vij (4)

माही विज ने 'सहर होने को है' को कहा अलविदा, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

माही विज (Mahhi Vij) की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। इस पोस्ट में माही विज ने अपने किरदार कौसर के बारे में लिखा, "कौसर सिर्फ मेरे लिए एक किरदार कभी नहीं था, ये एक भावना थी जिसे मैं बहुत समझदारीर, निष्ठा और विश्वास के साथ लिया था। मैंने केवल कौसर को परफॉर्म नहीं किया है, मैंने हर सीन, हर भावना और हर पल को जिया है। मेरी उसके लिए एक ही ख्वाहिश है कि उसका सफर हर घर में और हर दिल में पहुंचे। आज मैं कौसर को अलविदा कह रही हूं। मैं बहुत सी अनगिनत यादों, लेसन और भावनाओं के साथ जा रही हूं और इमोशन जो हमेशा मेरे साथ रहेंगे। मेरा एक हिस्सा हमेशा कौसर से जुड़ा रहेगा।" यह भी पढ़ें: माही विज ने जय भानुशाली से एलिमनी में मांगे 5 करोड़? एक्ट्रेस ने बताया सच

End of Feed