Lock UPP 2: रितेश-फराह के शो में कैद होंगी Mahhi Vij? अटकलों पर बोलीं- मुझे ऑफर मिला था और...

Mahhi Vij Open Up On Lock Upp 2: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज को लेकर खबर थी कि वह 'लॉकअप 2' में कदम रखेंगी। लेकिन अब इस मामले पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

Mahhi Vij Open Up On Lock Upp 2: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। माही विज को आखिरी बार सीरियल 'सहर होने को है' में देखा गया था। इस शो में एक्ट्रेस ने कौसर की भूमिका निभाई थी। हालांकि माही विज ने कुछ वक्त पहले ही 'सहर होने को है' को अलविदा कह दिया है। माही विज का नाम नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाले 'लॉकअप 2' से भी जुड़ा। उन्हें लेकर बताया गया कि वह रितेश देशमुख और फराह खान के 'लॉकअप 2' (Lock Upp 2) में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी। शो से लगातार नाम जुड़ने पर अब माही विज ने इसपर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सच से पर्दा उठाया है कि वह 'लॉकअप 2' का हिस्सा बनेंगी या नहीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: शो के 3 कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम से उठा पर्दा, स्टेज पर Shivangi Joshi को देख फैंस को लगा झटका

lock upp 2 (2)

'लॉकअप 2' पर माही विज ने तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    माही विज (Mahhi Vij) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर 'लॉकअप 2' (Lock Upp 2) के बारे में बात की। माही विज ने बताया कि उन्हें एकता कपूर के शो का ऑफर मिला था। माही विज ने 'लॉकअप 2' के बारे में कहा, "मुझे शो का ऑफर मिला था। लेकिन मैं इस सीजन का हिस्सा नहीं बनूंगी। अभी मैं अपनी बेटी के साथ ट्रैवल कर रही हूं। हालांकि भविष्य में मैं कभी 'लॉकअप' का हिस्सा बन सकती हूं।" बता दें कि माही विज को 'लॉकअप 2' में देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड थे। लेकिन एक्ट्रेस के जवाब ने सभी तरह की अटकलों और उत्साह पर पूर्ण विराम लगा दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anurag Dobhal-Ritika Chauhan का हो रहा है तलाक? फैंस का जवाब देते हुए बोले- हम अलग रह रहे हैं...

    End of Feed