टीवी मसाला

Laughter Chefs 3 से हुई अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की छुट्टी, इन 14 सितारों के कंधों पर मनोरंजन की जिम्मेदारी

Laughter Chefs 3 Season Update: कलर्स टीवी का मजेदार रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' सीजन 3 के साथ लौट रहा है। वहीं इस सीजन अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की छुट्टी हुई तो इन स्टार्स की एंट्री हुई है जिससे शो में एंटेरटेन्मेंट का तड़का और लग सके। यहाँ जानिए कौन-कौन आएगा नजर।

Image

Image Source: Colors TV Instagram

Laughter Chefs 3 Season Update: कलर्स टीवी का फेमस कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले दोनों ही सीजन छोटे परदे के साथ-साथ टीआरपी लिस्ट भी हिट रहे। आखिर जनता को जिस दिन का सबसे इंतजार था वो आ गया। जी हाँ, शो 'लाफ्टर शेफ 3' लोगों के बीच लौट रहा है। जनता की बढ़ती डिमांड के चलते मेकर्स ने इसका सीजन 3 लॉन्च करने में कोई देरी नहीं लगाई। वहीं अब इस सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है जहां जनता ने सेट पर शो में नजर आने वाले कई नए चेहरे देखे। आइए बताते हैं उन नए चेहरों यानी कलाकारों के नाम जो सीजन 3 में अपनी कुकिंग स्किल्स दिखाएंगे।

शो 'लाफ्टर शेफ 3' (Laughter Chefs 3) में इस बार टीवी कपल अंकिता लोखंडे और अंकिता जैन नजर नहीं आएंगे। दोनों के नहीं नजर आने का कारण तो सामने नहीं आया है लेकिन जनता इन दोनों की खट्टी-मिट्ठी लड़ाई मिस करेंगे। इसे हर सीजन की तरह भारती सिंह और शेफ हरपाल सोखी ही होस्ट करेंगे। वहीं इस बार कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में जनता को एक बड़ा हेर फेर दिखाई देगा। जी हाँ, 'लाफ्टर शेफ 3' में तेजस्वी प्रकाश, ईशा मालवीय, ईशा सिंह, विवियन डिसेना, गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी नए चेहरे नजर आएंगे। वहीं आपको पुराने चेहरे जैसे, जन्नत जुबैर, अली गोनी, समर्थ जुरैल, अभिषेक कुमार, करण कुंद्रा, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह हिस्सा बने रहे। मेकर्स नए और पुराने कलाकारों के साथ शो की बंपर टियारपी बटोरने का पूरा प्लान बना चुके हैं। देखना दिलचस्प होने वाला है कि इस सीजन का विनर कौन होगा और कैसे ये कलाकार कुकिंग स्किल्स से टास्क जीत पाएंगे या नहीं। जनता इस सीजन के लिए सोशल मीडिया पर काफी उत्सुक नजर आ रही है।

बात करें शो की रिलीज डेट तो 'लाफ्टर शेफ 3' 22 नवंबर को लॉन्च होगा। रुमर्स हैं कि 'लाफ्टर शेफ 2' शो 'पति पत्नी और पंगा' को रिप्लेस करेगा जो इस समय टीआरपी लिस्ट में डूबता हुए नजर आया। इस शो को जनता ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। पिछले सीजन 'लाफ्टर शेफ 2' की ट्रॉफी एल्विश यादव और करण कुंद्रा ने अपने नाम की थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article