Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler 13, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए दिन दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं। 25 सालों बाद भी शो का जादू लोगों पर ऐसा चला है कि ये लगातार टीआरपी में नंबर 1 पर बना हुआ है। सीरियल में अभी तक दिखाया गया कि ऋतिक और मुन्नी की शादी की रस्में शुरू हो जाती हैं। दूसरी ओर करण और नंदिनी के अलग होने के फैसले पर समायरा फूट-फूटकर रोती है और ऋतिक को सारी बातें बताती है। लेकिन सीरियल में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
करण और नंदिनी की गृहस्थी को लगेगी आग
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में दिखाया जाएगा कि शादी के फंक्शन के बीच ही गौतम वापस जाने लगेगा। करण उसे रोकने की कोशिश करेगा, लेकिन गौतम जवाब देगा कि मेरा काम खत्म हो गया है तो मैं वापस जा रहा हूं। वहीं नंदिनी करण से कहेगी कि तुम क्यों तमाशा कर रहे हो, पूरा परिवार यहां पर है। लेकिन करण जवाब देगा, "तुम ही छोड़ना चाहती हो ना इस परिवार को। अलग हो रही हो ना, तो मुझे ही चीजें संभालने दो।"
खुदकुशी की कोशिश करेगी समायरा
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में आगे दिखाया जाएगा कि करण और नंदिनी की बेटी समायरा रोते हुए छत पर चली जाती है। ऋतिक उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन वो किसी की नहीं सुनती। समायरा छत पर जाकर खुदकुशी की कोशिश करती है। ऋतिक से लेकर मिहीर तक उसे समझाते हैं, लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ता और वह छलांग लगा देती है। लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि समायरा की जान कैसे बचेगी। वहीं ऋतिक और मुन्नी की शादी से पहले और क्या-क्या तमाशे होने वाले हैं।
