Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 रातों रात होगा बंद, Gaurav Khanna का ये नया शो करेगा रिप्लेस

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Off Air: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी थी 2 से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। दावा है कि ये शो बंद होगा। एकता कपूर नया शो लॉन्च करने वाली हैं।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Off Air: बार्क की तरफ से इन दिनों टीआरपी पर रोक लगाई गई है, जिस वजह से कौन सा टीवी सीरियल फैंस के बीच कमाल दिखा रहा है, ये बात क्लियर नहीं हो रही है। इसी बीच क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi ) से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई है। स्मृति ईरानी के इस शो टीआरपी में हमेशा कमाल दिखाया है। तुलसी और मिहिर की जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिला है, लेकिन अब मेकर्स ने इस शो पर बड़ा फैसला लिया है। दावा है कि एकता कपूर अपने इस सीरियल को बंद करने वाली है और इसकी जगह पर नया शो लॉन्च होगा। नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Ramayana' में लक्ष्मण बनते-बनते रह गए Nitish Sharma, रवि दुबे को रोल मिलने पर कही ये बात

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 (Photo credit- instagram)

    बंद होगा क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

    एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को लेकर कई बार खबर आ चुकी है कि मेकर्स इस शो को बंद करने वाले हैं और इसी तरह का अपडेट एक बार फिर से आया है। दावा है कि एकता कपूर ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को ऑफ एयर करने का प्लान बना लिया है। मेकर्स मिहिर और तुलसी की कहानी को कंप्लीट करने वाले हैं और इसी वजह से शो के नए कलाकारों के किरदारों की कहानी को धीरे धीरे क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं के साथ आगे बढ़ाया गया। मीडिया रिपोर्ट में ये भी खुलासा किया गया है कि एकता कपूर क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की जगह नया शो लेकर आ रही हैं, जिसमें गौरव खन्ना लीड रोल निभाएंगे और गौरव खन्ना के साथ स्क्रीन पर श्रद्धा आर्या दिखाई देंगी। हालांकि, अब तक इस शो पर कोई बड़ा अपडेट नहीं आया है। नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Crime Petrol से बाहर हुए अनूप सोनी, Ajay devgn से रिप्लेस होने पर बोले, 'कोई बड़ा शो नहीं मिल जाता तब तक...'

    shraddha arya-gaurav khanna replace kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (photo credit- instagram)

      शो में हुई मिहिर की वापसी

      बता दें कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में मिहिर विरानी का वापसी हो गई है। मिहिर काफी समय से शो से गायब था। कहानी के मुताबिक, वह अमेरिका में था और गौतम करण को उसका ठिकाना पता था, लेकिन दोनों मिलकर अपनी मां से उसका पता छुपाते हैं। इसी ड्रामे के बीच मिहिर की वापसी शांतिनिकेतन में हो जाती है। अब देखने के लिए मिलेगा कि मिहिर की वापसी से शो में कौन सा ट्विस्ट आएगा।

      End of Feed