Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Promo Video: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट भी बढ़ा दी है। हालांकि सीरियल की टीआरपी पहले के मुकाबले काफी ज्यादा गिर गई है, जिसे दुरुस्त करने के लिए मेकर्स ने भी कमर कस ली है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को लेकर पहले ही खबर आई थी कि शो में 10 साल का लीप आने वाला है, जिसके बाद इसकी कहानी नए सिरे से तो शुरू होगी ही। साथ ही दो किरदारों की मौत भी हो जाएगी। वहीं अब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसने दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: वैष्णवी पर हाथ उठाएगा पार्थ, पोल खुलते ही पोते को करारा तमाचा जड़ेगी तुलसी
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का धमाकेदार प्रोमो आया सामने (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि तुलसी 10 साल जेल में बिताकर बाहर आती है और सीधा अपने घर शांतिनिकेतन पहुंचती है। तुलसी देखती है कि वहां का आंगन बिल्कुल सूना पड़ा हुआ है और तुलसी का पौधा भी सूख गया है। तुलसी जैसे ही घर में कदम रखती है, वो देखती है कि शांतिनिकेतन दो भागों में बंट चुका है। एक तरफ गौतम लोगों के साथ मिलकर पार्टी कर रहा है और शराब पी रहा है। दूसरी तरफ करण गौतम पर भड़क रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa 7 Maha Twist: पहले पड़ाव में जीत का परचम लहराएगी अनुपमा, गौतम का जुलूस निकालेगा शाह परिवार
तुलसी से रिश्ते तोड़ेगा करण
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि करण तुलसी को देखते ही कहता है कि आप, आप यहां क्यों आई हैं और अब किसे गोली मारने आई हैं। करण, तुलसी से कहेगा कि मैं रोज यही प्रार्थना करता था कि आपके जैसी मां किसी की भी न हो। आपकी यहां पर कोई जगह नहीं है, चली जाइये यहां से। करण का बर्ताव देखकर तुलसी का दिल टूट जाता है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि लीप के साथ 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी क्या मोड़ लेगी।
