Kushal Tandon ने एक्स-GF को मारा ताना? डेटिंग लाइफ पर बोले- मुझसे शादी नहीं कर पातीं तो...

Kushal Tandon Open Up On Dating Life: कुशाल टंडन ने 'द अलायंस' में डेटिंग लाइफ पर बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि जब कोई लड़की उनसे शादी नहीं कर पाती है तो वह उन्हें नार्सिसिस्ट कह देती हैं।

Kushal Tandon Open Up On Dating Life: टीवी के पॉपुलर एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों अमेजन प्राइम के पॉपुलर शो 'द अलायंस' में नजर आ रहे हैं। कुशाल टंडन की गेम 'द अलायंस' में रहते हुए खूब सुर्खियां बटोर रही है। हालांकि उनका बर्ताव देख कई को-कंटेस्टेंट्स और यहां तक कि दर्शकों ने भी उन्हें घमंडी बताया। इन सबसे इतर कुशाल टंडन ने हाल ही में 'द अलायंस' में अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया। उनकी बात सुनकर अनुमान लगाया जा रहा है कि एक्टर ने बातों-बातों में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड्स को ताना दिया है। कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने कहा कि जब कोई लड़की उनसे शादी नहीं कर पाती है तो वह उन्हें 'नार्सिसिस्ट' का टैग दे देती है। इसका अर्थ होता है वो इंसान, जो सिर्फ खुद के बारे में सोचता है और जिसे सिर्फ अपनी तारीफ सुननी पसंद होती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Alliance: 'मेरी चीजें पसंद आती है', जैद दरबार के सामने Kushal Tandon ने Ex गौहर खान पर किया भद्दा मजाक, भड़के लोग

kushal tandon

Kushal Tandon ने डेटिंग लाइफ पर कही बड़ी बात (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

कुशाल टंडन ने दिया बड़ा बयान

कुशाल टंडन (Kushal Tandon) से 'द अलायंस' में उनके को-कंटेस्टेंट्स ने सवाल किया कि एक्टर्स की दुनिया में लड़कियां कुशाल टंडन के बारे में क्या सोचती हैं? इसपर नीति टेलर ने कहा कि जब तक मैंने अनुभव नहीं किया, मैंने नहीं देखा। तब तक मुझे नहीं पता है। वहीं कुशाल टंडन ने कहा, "हर लड़की जो मुझे डेट करती है, मुझसे शादी नहीं हो पाती है तो मुझे नार्सिसिस्ट बोला जाता है। पेड़ा खाकर सब चले जाते हैं। पैंपर्ड होकर सब चले जाते हैं, फिर बाद में बोलता है कि ऐसा है। मैं कहता हूं खुश रहो, मुझे तो आगे बढ़ना है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: कुशाल टंडन से ब्रेकअप के बाद शिवांगी जोशी ने निकाले दिल के जज्बात, कहा 'अपने आप से थोड़ा ज्यादा प्यार...'

इन एक्ट्रेसेस को कर चुके हैं डेट

बता दें कि कुशाल टंडन (Kushal Tandon) की डेटिंग लाइफ काफी चर्चा में रह चुकी है। 'बिग बॉस 7' के बाद कुशाल टंडन ने एक्ट्रेस गौहर खान को डेट किया था। लेकिन 10 महीने के रिश्ते के बाद दोनों एक-दूजे से अलग हो गए। वहीं 'बरसातें' सीरियल के दौरान कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी भी साथ आए। दोनों की डेटिंग की खबरें खूब सामने आती थीं। उन्हें अक्सर साथ में वैकेशन पर जाते हुए, फोटोज शेयर करते हुए भी देखा जाता था। लेकिन एक बार खुद कुशाल टंडन ने पोस्ट शेयर कर बताया कि वह और शिवांगी जोशी साथ नहीं हैं।

End of Feed