एकता कपूर के पॉपुलर शो कुंडली भाग्या (Kundali Bhagya) ने दर्शकों के दिल में अलग पहचान बनाई है। ये शो साल 2017 में ऑनएयर हुआ था। इस शो में श्रद्धा आर्या (Shraddha Aarya) और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) लीड रोल प्ले कर रहे हैं। बदलते समय के साथ शो में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आए हैं। मेकर्स शो की कहानी को नए तरीके से दिखाने के लिए 20 साल का लीप लेकर आने वाले हैं। इसका मतलब है कि शो में प्रीता और करण के बच्चे बड़े हो जाएंगे। कुंडली भाग्या में इतना बड़ा लीप आने की वजह से शक्ति अरोड़ा ने शो को अलविदा कहने का फैसला लिया है। शक्ति का कहना है कि वो शो में इतने उम्रदराज नहीं दिखना चाहते हैं।
kundali bhagya (credit pic: instagram)
रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, शो में इमली फेम मनस्वी वशिष्ठ और जीशान खान को अप्रोच किया गया है। मेकर्स ने अभी तक किसी के नाम को ऑफिशियल नहीं किया है। हालांकि शो में श्रद्धा आर्या बनी रहेंगी। वो नए जेनरेशन की मां बनेंगी।
शो में होगी इन दो हैंडसम हंक की एंट्री
मनस्वी वशिष्ठ की बात करें तो वो कुछ समय पहले ही इमली में नजर आए थे। गशमीर महाजनी ने मनस्वी वशिष्ठ को रिप्लेस किया था। वहीं, जीशान खान बिग बॉस ओटीटी और लॉकअप जैसे रियलिटी शोज में नजर आए थे। एक्टर शुरुआत में कुमकुम भाग्य में भी नजर आए थे। जीशान अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। खबरों के मुताबिक शो के लिए सना सैयद को भी अप्रोच किया गया है। इसके अलावा बिग बॉस 16 फेम सुंबुल तौकीर खान भी शो का हिस्सा हो सकती हैं। सुंबुल की तरफ से इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। सुंबुल को टीवी शो इमली से खूब पॉपुलैरिटी मिली। एक्ट्रेस बिग बॉस 16 में भी नजर आई थीं।
