Kumkum Bhagya: मां बनने के 5 महीने बाद प्रीता बनकर लौटीं श्रद्धा आर्या, सेट पर कदम रखते ही आई जुड़वा बच्चों की याद

Kumkum Bhagya Shraddha Arya Makes Comeback After 5 Months Of Embracing Motherhood: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने हाल ही में 'कुमकुम भाग्य' में बतौर प्रीता बनकर वापसी की है। एक्ट्रेस ने बताया कि सेट पर वापसी करके उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है। लेकिन वह अपने बच्चों को याद कर रही हैं।

Kumkum Bhagya Shraddha Arya Makes Comeback After 5 Months Of Embracing Motherhood: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने 'कुंडली भाग्य' की प्रीता बनकर लोगों का खूब दिल जीता है। श्रद्धा आर्या लंबे वक्त से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और उन्होंने कई हिट शोज भी दिये हैं। बीते साल नवंबर में श्रद्धा आर्या मैटरनिटी लीव पर चली गई थीं। उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जिनका नाम श्रद्धा आर्या ने शौर्य और सिया रखा। लेकिन मां बनने के पांच महीने बाद श्रद्धा आर्या ने टीवी पर धमाकेदार वापसी की है। एक्ट्रेस ने 'कुमकुम भाग्य' में बतौर प्रीता कदम रखा। खास बात तो यह है कि सेट पर उनका भव्य अंदाज में स्वागत भी हुआ। लेकिन काम पर लौटते ही श्रद्धा आर्या को अपने जुड़वा बच्चों की याद सताने लगी।

'कुमकुम भाग्य' के सेट पर हुई श्रद्धा आर्या की वापसी

End of Feed