टीवी मसाला

पंकज धीर की मौत के 15 दिन बाद कृतिका सेंगर ने किया पोस्ट, ससुर को याद कर छलक आए एक्ट्रेस के आंसू

Kratika Sengar Post for Pankaj Dheer: अपने ससुर पंकज धीर की मत के बाद से अभिनेत्री कृतिका सेंगर उदास नजर आ रही है। दिवाली पर भी उन्होंने बेहद इमोशनल पोस्ट किया था। अब ससुर की मौत के 15 दिन के बाद कृतिका सेंगर ने दिल भर देने वाला पोस्ट शेयर किया है।

Image

Image Source: Instagram

Kratika Sengar Post for Pankaj Dheer: हाल ही में अभिनेता पंकज धीर( Pankaj Dheer) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर की मौत को 15 दिन हो गए हैं। उनके जाने पर हिन्दी सिनेमा ने अपना नायाब सितारा खो दिया। पंकज धीर की मौत से उनके परिवार को बड़ा झटका लगा है। एक्टर के बेटे निकितन धीर ( Nikitin Dheer) और पुत्रवधू कृतिका सेंगर( Kratika Sengar) आज भी इस गम से उभर नहीं पाए हैं। हाल ही में अभिनेत्री कृतिका सेंगर ने अपने ससुर को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। अभिनेत्री ने अपने दिवंगत ससुर के साथ बिताए वो सभी पल और उनके स्वभाव का जिक्र करते हुए उन्हें याद किया। कृतिका सेंगर की ये पोस्ट अब खूब वायरल हो रही है।

हाल ही में अभिनेत्री कृतिका सेंगर( Kratika Sengar) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपने दिवंगत ससुर पंकज धीर( Pankaj Dheer) को याद किया है। अपने ससुर के साथ फोटो शेयर करते हुए कर्तिका ने लिखा, "आपको ससुराल शब्द कभी पसंद नहीं आया—आप हमेशा कहते थे, "वो मेरी बेटी है," और मेरे साथ भी आपका व्यवहार बिल्कुल वैसा ही था। आप अक्सर अपनी आँखों में उस जानी-पहचानी चमक के साथ पूछते थे, "दुनिया की सबसे अच्छी लड़की कौन है?" और मैं मुस्कुराकर कहती थी, "मी!" मुझे हमेशा "आई लव यू पापा" कहने में शर्म आती थी, लेकिन आप तब तक नहीं रुकते थे जब तक मैं इसे आराम से न कह दूँ—मुझे प्यार से गले लगाने का आपका यही तरीका था। आप सिर्फ़ मेरे ससुर नहीं थे, आप मेरे पिता, मेरे दोस्त, मेरी सुरक्षित जगह थे। हम घंटों हर चीज़ और बिना किसी बात के बातें करते थे, और अब आपके बिना यह खामोशी बहुत भारी लगती है। देविका को इस तरह प्यार करने के लिए शुक्रिया—वह आपको हमेशा अपने सबसे अच्छे दादा के रूप में याद रखेगी। आई लव यू पापा.

बताते चले कि 15 अक्टूबर को एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से ग्रसित थे, कैंसर से जंग लड़ते-लड़ते वह जिंदगी से हार गए। उनकी उम्र 68 साल थी और वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। फैंस पंकज धीर को उनके आइकॉनिक किरदार 'कर्ण' के लिए आज भी याद करते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article