Khatron Ke Khiladi 15 Tanya Mittal And Shehnaaz Gill Approached: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपने 15वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए मेकर्स भी जोरों-शोरों पर तैयारियां कर रहे हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 15' से जुड़ी खबरें आए दिन लोगों को हैरान कर रही हैं। अभी तक कई टीवी सितारों का नाम 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए सामने आ चुका है, जिसमें अविनाश मिश्रा से लेकर फरहाना भट्ट तक शामिल हैं। वहीं अब इसमें कई नाम और जुड़ चुके हैं, जिनके बारे में सुनकर फैंस की खुशी सातवें आसमान पर होगी। यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नंदिनी की सौतन बन कदम रखेगी ये हसीना, तुलसी का काल होगा अंश का बेटा
खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए अप्रोच किये गए ये स्टार्स, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) से अब तान्या मित्तल और शहनाज गिल का नाम जुड़ रहा है। बताया जा रहा है कि अपकमिंग सीजन के लिए मेकर्स ने तान्या मित्तल और शहनाज गिल को अप्रोच किया है। आईडब्ल्यूएमबज्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, "बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल, शहनाज गिल और मशहूर फिल्ममेकर फराह खान के पति शिरीष कुंदर को शो के लिए न्योता भेजा गया है। तीनों के साथ 'खतरों के खिलाड़ी 15' के सिलसिले में मेकर्स संग बातचीत जारी है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' के मेकर्स तान्या मित्तल, शहनाज गिल और शिरीष कुंदर को अपने शो का हिस्सा बनाने में कामयाब होते हैं या नहीं। यह भी पढ़ें: Avinash Mishra संग सगाई की अफवाहों के बीच Eisha Singh ने शादी पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अभी मेरा प्लान...
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
'खतरों के खिलाड़ी 15' में हाथ आजमा सकते हैं ये स्टार्स
'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए टीवी के कई पॉपुलर सितारों के नाम सामने आए हैं। इस लिस्ट में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अविनाश मिश्रा, हर्ष गुजराल, प्रणाली राठौड़ और चुम दरांग जैसे सितारे शामिल हैं। बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी शो की शूटिंग मई के अंत तक शुरू हो सकती है। वहीं 'खतरों के खिलाड़ी 15' जुलाई में टीवी पर दस्तक देता नजर आएगा।
