Rubina Dilaik On Struggle Days: रुबीना दिलैक खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) में धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस शो में रुबीना दूसरी बार आ रही हैं। रुबीना के लिए इस बार खतरों के खिलाड़ी 15 काफी अलग हैं। इस बार वह शो के लिए अपनी दोनों बेटियों को पीछे छोड़कर आ रही हैं। इसके लिए रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) को उनके पति अभिनव शुक्ला का फुल सपोर्ट मिला है। रुबीना शो में एंट्री से पहले लगातार इंटरव्यूज दे रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है और बताया है कि कैसे एक डायेरक्टर ने उन्हें बुरी तरह रिजेक्ट कर दिया था। (ये भी पढ़ें: Top 10 TV Gossip: करण-तेजस्वी के शो देसी ब्लिंग का ट्रेलर जारी, खतरों के खिलाड़ी 15 से पहले अविका गौर ने बदला लुक)
rubina dilaik (Photo credit- instagram)
रुबीना दिलैक ने शो को बताया बड़ा मौका
रुबीना दिलैक ने हाल ही में SCREEN से खास बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि अब मैं मां बन चुकी हूं और अब मुझे नहीं पता कि मेरे अंदर कितनी एनर्जी है और कितनी खत्म हो गई है। मेरे अंदर कितना धैर्य बाच है। इस शो के जरिए मुझे अपनी सीमाओं को परखने का फिर से मौका मिलेगा। आज मेरा सबसे बड़ा डर यह है कि क्या मेरी बेटियां ठीक रहेंगी।। इस मौके पर रुबीना ने इस पल को भी याद किया जब उन्हें डायरेक्टर ने रिजेक्ट कर दिया था और तब उनके रंग रूप को कारण बताया गया था। (ये भी पढ़ें: Gauahar Khan ने यादगार बनाया बेटे जेहान का तीसरा बर्थडे, शेयर की इनसाइड फोटोज; थीम ने खींचा सबका ध्यान)rubina dilaik (Photo credit- instagram)
