Khatron Ke Khiladi 15 Contestant: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) के कई कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा हो गया है। टीवी के कई कलाकार इस बार शो में खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आएंगे। इस बार मेकर्स ओल्ड कंटेस्टेंट्स का भी तड़का लगाने वाले हैं, जिनके नाम का भी खुलासा हो गया है। इस बीच अब एक और कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हुआ है। दावा है कि टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें से घर घर में मशहूर हुई छोटी रूही खतरनाक शो करने वाली है। एक्ट्रेस रुहानिका धवन (Ruhanika Dhawan) इस शो में धमाका करने आ सकती हैं। (ये भी पढ़ें: तनाव में Mahhi Vij, कमबैक शो Seher Hone Ko Hai को रातों-रात मारेंगी लात? पोस्ट से फैंस के बीच मचाई हलचल)
Ruhaanika Dhawan in Khatron Ke Khiladi 15 (Photo Credit- Instagram)
खतरों के खिलाड़ी में धमाका करेगी टीवी की रूही
खतरों के खिलाड़ी 15 से जुड़ी कई सारी रिपोर्ट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन रिपोर्ट्स में कंटेस्टेंट्स लिस्ट हैं। इसी बीच, अब मीडिया रिपोर्ट्स में रुहानिका धवन का नाम भी सामने आया है। दावा है कि 18 साल की रुहानिका धवन अपना कमबैक करने जा रही हैं और उन्होंने अपने कमबैक के लिए खतरों के खिलाड़ी 15 को चुना है। इस शो के मेकर्स से उनकी बातचीत चल रही है और मेकर्स उन्हें शो में लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि अगर रुहानिका इस सीजन का हिस्सा बनती हैं तो वह खतरों के खिलाड़ी 15 की सबसे छोटी कंटेस्टेंट होंगी। वह महज 18 साल की हैं और बाकी तमाम कंटेस्टेंट्स उनसे बढ़े होंगे। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अभिरा के पैरों में गिड़गिड़ाएगा अरमान, माफी के लिए पत्नी के सामने रगड़ेगा नाक)ruhaanika dhawan in khatron ke khiladi 15 (Photo Credit- instagram)
