टीवी मसाला

KKK 14: Rohit Shetty के शो में एंट्री मारेंगे Alia Bhatt-Vedang Raina, फिनाले की रात में लगाएंगे चार-चाँद

Khatron Ke Khiladi 14 Alia Bhatt-Vedang Raina entry: रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी अपने फिनाले के करीब पहुँच गया है। जल्द ही शो के फिनाले की शूटिंग की जाएगी। बता दें कि खबर के मुताबिक शो के फिनाले में जिगरा स्टार आलिया भट्ट और वेदांग रैना आने वाले हैं। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Image

Khatron Ke Khiladi 14 Alia Bhatt-Vedang Raina entry

Khatron Ke Khiladi 14 Alia Bhatt-Vedang Raina entry: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो खतरों के खिलाड़ी दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। इस समय शो का सीजन 14 टेलिकास्ट किया जा रहा है और अपने बेहतरीन स्टंट प्रदर्शन से इसने दर्शकों के एक बड़े समहू को सीट से बांधे रखा है। हालांकि खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) अब अपने फिनाले के नजदीक पहुँच रहा है। ऐसे में मेकर्स शो को रोमांचक बनाने के लिए कुछ खास करने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ग्रांड फिनाले में जिगरा फिल्म स्टार आलिया भट्ट-वेदांग रैना (Alia Bhatt-Vedang Raina) खास एंट्री लेने वाले हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक खबर आ रही है कि आलिया भट्ट और वेदांग रैना जल्द ही रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) में नजर आने वाले हैं। खतरों के खिलाड़ी 14 के फिनाले में यह जोड़ी कन्टेस्टन्ट को सपोर्ट करती नजर आएगी। जिगर स्टार्स के अलावा अर्जुन बीजलानी, भारती सिंह और राहुल वैद्या भी शो के फिनाले में नजर आ सकते हैं। खतरों के खिलाड़ी 14 का ग्रांड फिनाले मुंबई में 15 सितंबर को फिल्माया जाएगा। साथ ही 28 सितंबर को यह टीवी पर टेलिकास्ट होगा।

इस बीच आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 14 में शिल्पा और कृष्णा दोनों को वाइल्डकार्ड के रूप में वापस एंट्री कराई गई थी। बाद के एपिसोड में अदिति और आशीष को बाहर कर दिया गया। साथ ही 8 सितंबर को, शिल्पा को एक सांप के स्टंट के कारण बाहर कर दिया गया था। अब देखना है कि इस सीजन की ट्रॉफी कौन अपने नाम करके जाएगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article