KBC Promo: अमिताभ बच्चन से Aamir Khan-सनी ने पूछा ‘क्या सोचना पड़ेगा? बिग बी के जवाब ने जीता दिल

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 8, 2026, 01:10 PM IST

Kaun Banega Crorepati 18 Promo: टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति 18 (Kaun Banega Crorepati 18) को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। शो के नए प्रोमो में आमिर खान (Aamir Khan) और सनी देओल (Sunny Deol) नजर आए।

Kaun Banega Crorepati 18 Promo: टीवी का पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (Kaun Banega Crorepati 18) एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने वाला है और इस बार शो को लेकर शुरुआत से ही काफी चर्चा है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक बार फिर होस्ट की कुर्सी संभाल रहे हैं। नए सीजन का प्रोमो सामने आने के बाद इसमें इस्तेमाल किए गए ‘इस बार सोचना पड़ेगा’ वाले अंदाज ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी। अब मेकर्स ने शो का एक और प्रोमो जारी किया है, जिसमें आमिर खान (Aamir Khan) और सनी देओल (Sunny Deol) पहली बार शो में साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ने बिग बी से इसी लाइन को लेकर सवाल कर डाला, जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने भी अपने अंदाज में जवाब दिया।

Aamir Khan Kaun Banega Crorepati 18 Promo

आमिर खान ने अमिताभ बच्चन से पूछा सवाल (Image Source: AI/ Sony TV Instagram)

आमिर खान ने अमिताभ बच्चन से किया सवाल

अमिताभ बच्चन का टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति 18 एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इसकी वजह शो का नया प्रोमो है। शो में इस बार सनी देओल और आमिर खान नजर आए। प्रोमो में आमिर अमिताभ बच्चन से पूछते नजर आते हैं, 'आपने कहा है अपने प्रोमो में, सोचना पड़ेगा, बता दीजिए सर क्या सोचना पड़ेगा?' होस्ट जवाब देते हैं, 'ऐसा है सर मुझे देखने से आपको कोई फायदा नहीं होगा।' अमिताभ बच्चन कहते हैं, 'इतना आसान नहीं होने वाला है।' आमिर सहमति जताते हुए जोड़ते हैं, 'वाकई सोचना पड़ेगा।' शो का ये प्रोमो वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed