Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान की कमी खल रही थी। क्योंकि बॉलीवुड सुपरस्टार डेंगू से उबर रहे थे और इसीलिए सलमान खान ने शो की मेजबानी से ब्रेक लिया था और फिल्म निर्माता करण जौहर ने इसकी जिम्मेदारी संभाली थी। हालांकि, सलमान खान अब ठीक है और वो डेंगू से उबर गए हैं। अब सलमान खान, बिग बॉस-16 शो की मेजबानी के लिए वापस आ रहे हैं। अभिनेता इस सप्ताह शुक्रवार का वार एपिसोड के लिए स्पेशल गेस्ट का स्वागत करेंगे।
salman khan and katrina kaif
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर को दर्शक बिग बॉस-16 में स्पेशल गेस्ट के रूप में रियलिटी शो में देखने वाले हैं। तीनों ही सितारे शो के सेट पर आएंगे। विक्की कौशल से शादी के बाद यह पहली बार होगा जब कैटरीना कैफ और सलमान खान किसी रियलिटी शो में आमने-सामने होंगे।
बिग बॉस 16 में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। जबकि करण जौहर ने सौंदर्या शर्मा और गौतम सिंह विग को इस रिश्ते के लिए फटकार लगाई है। उन्होंने खेल के लिए अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी की प्रशंसा की है। हालांकि, कई दर्शकों ने महसूस किया कि गौतम को बेवजह सुनाया गया था और अगर वह किसी को पसंद करते हैं तो यह उनकी व्यक्तिगत पसंद है।
