Govinda और Sunita Ahuja में मचे क्लेश के बीच कश्मीरा शाह का छलका दर्द, बोलीं- लोग चीट कर रहे हैं और...

Kashmera Shah Post Viral: मशहूर एक्टर गोविंदा और सुनीता आहूजा का विवाद इन दिनों बढ़ता ही जा रहा है। इन सबके बीच अब कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सच्चे प्यार पर सवाल उठाया है।

Kashmera Shah Post Viral: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से दोनों के बीच डेटिंग की अटकलें लगने लगीं। वहीं दूसरी ओर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी पैपराजियों के सामने गोविंदा पर तंज कसा था और कहा था कि उन्हें शर्म आनी चाहिए। सुनीता आहूजा ने 'शुगर डैडी' कहकर भी निशाना साधा था, जिसपर गोविंदा (Govinda) ने पलटवार किया था। लेकिन दोनों में मचे इस विवाद के बीच अब गोविंदा व सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) की बहू और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह की पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट में कश्मीरा शाह सच्चे प्यार पर सवाल उठाती नजर आईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'आपसे ये उम्मीद नहीं की जाती'-Sunita Ahuja के ‘शुगर डैडी’ वाले बयान पर Govinda का पलटवार

Govinda-Sunita Ahuja के विवाद के बीच वायरल हुई कश्मीरा शाह की पोस्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर सच्चे प्यार को लेकर तंज कसा। उन्होंने लिखा, "तो सच्चा प्यार ऐसा दिखता है? क्या ये अस्तित्व में है भी? क्या कोई किसी से इतना प्यार करता है कि उस इंसान को खास महसूस कराने के लिए पैसे खर्च करेगा? कहां है ऐसा प्यार और कहां है वो इंसान? शादियां टूट रही हैं और लोग चीटिंग कर रहे हैं, जिससे मुझे भ्रम हो गया है। मुझे लगता है कि मुझे कोई रियलिटी चेक की जरूरत है।" कश्मीरा शाह की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई, वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है'- Komal Rani के साथ Govinda को देखकर भड़कीं सुनीता आहूजा

    End of Feed