करण वीर मेहरा ने दरियादिली वाला काम कर जीता लोगों का दिल, मेंटेनेंस कर्मचारी को दिया तोहफा

Karan Veer Mehra Gift To Maintenance Worker: टीवी एक्टर करण वीर मेहरा ने एक ऐसा काम किया कि ट्रोलर्स भी उनकी तारीफ करते हुए नहीं थके। बिग बॉस 18 विनर ने दरियादिली दिखाकर एक कर्मचारी को फोन गिफ्ट किया जिसका वीडियो भी फैंस संग सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Karan Veer Mehra Gift To Maintenance Worker: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के विनर करण वीर मेहरा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। करण ने सिर्फ बिग बॉस ही नहीं बल्कि 'खतरों के खिलाड़ी' का भी टाइटल अपने नाम किया था। इस बीच वो फिर खबरों में आ गए जब एक्टर ने एक ऐसा काम किया जिसे देख सभी खुश हुए। बिल्डिंग में काम कर रहे एक कर्मचारी को करण वीर मेहरा ने तोहफा दिया जिसका वीडियो भी सभी के साथ शेयर किया। ट्रोल होने के बजे करण सभी से तारीफ़ें सुन रहे हैं।

Karan Veer Mehra Gift To Maintenance Worker

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) फ़ेम करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने x प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर किया जिसमें वो एक बिल्डिंग मेंटेनेंस कर्मचारी को फोन गिफ्ट करते हुए नजर आए। दरअसल उस कर्मचारी का फोन खो गया था, ऐसे में करण ने उसकी एक मुस्कान के लिए ऐसा काम किया। नया फोन पाकर कर्मचारी के चेहरे पर मुस्कान वापिस आ गई। करण वीर ने ये भी पूछा कि क्या उसे फोन अच्छा लगा तो मेंटेनेंस कर्मचारी ने जवाब में हां कहा। वीडियो लोगों को खूब पसंद आई और करण पर प्यार लुटा रहे हैं।

End of Feed