Karan Oberoi Rape Case: सुधांशु पांडे सहित इन 7 सितारों को कोर्ट से नहीं मिली कोई राहत, जारी रहेगी कार्यवाही

Court Not Ready To Dismiss Legal Proceeding Against These 7 Stars In Karan Oberoi Rape Case: मशहूर टीवी स्टार करण ओबरॉय रेप केस मामले में कोर्ट ने पूजा बेदी और सुधांशु पांडे सहित सात सितारों को राहत देने से इंकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी।

Court Not Ready To Dismiss Legal Proceeding Against These 7 Stars In Karan Oberoi Rape Case: टीवी के मशहूर एक्टर करण ओबरॉय के खिलाफ साल 2019 में एक महिला ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पूजा बेदी सहित सात लोगों पर पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करने का आरोप है, जिसमें अनवेशी जैन, चैतन्य भोसले, व्रकाय पाटनी, गुर्बानी ओबरॉय, शेरिन वर्गीज, एक्टर सुधांशु पांडे और एडवोकेट दिनेश तिवारी शामिल हैं। वहीं अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, मुंबई के एक सेशन कोर्ट ने पूजा बेदी और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) सहित सात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही रद्द करने से साफ इंकार कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 228 ए का उल्लंघन किया गया है, जिसमें दुष्कर्म पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करने से साफ इंकार किया गया है।

करण ओबरॉय रेप केस में पूजा बेदी सहित इन सितारों को नहीं मिली राहत

End of Feed