टीवी मसाला

Me Too के चक्कर में जेल में मरते-मरते बचे Karan Oberoi, सालों बाद छलका एक्टर का दर्द

Karan Oberoi Reveals He Almost Died In Jail: टीवी के मशहूर एक्टर करण ओबरॉय ने अपने गानों और एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन साल 2019 में उन्हें बलात्कार के आरोप के कारण जेल जाना पड़ा था। अब जाकर करण ओबरॉय ने उस बात पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि वह जेल में मरते-मरते बचे।

Image

जेल में मौत के मुंह में जाते-जाते मचे करण ओबरॉय

Karan Oberoi Reveals He Almost Died In Jail: अपनी सिंगिंग और एक्टिंग से सुर्खियां बटोरने वाले करण ओबरॉय ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। करण ओबरॉय 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में भी अहम भूमिका अदा करते नजर आए थे, जिसमें उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था। लेकिन 2019 में करण ओबरॉय (Karan Oberoi) बलात्कार के आरोप के कारण चर्चा में आ गए थे। इस मामले में करण ओबरॉय को जेल भी जाना पड़ा था। वह कुछ दिनों बाद जेल से रिहा तो हो गए, लेकिन ये केस अभी भी उनपर बना हुआ है। वहीं अब करण ओबरॉय ने जेल में बिताए दिनों पर चुप्पी तोड़ी है।

करण ओबरॉय (Karan Oberoi) ने बताया कि वह जेल में मरते-मरते बचे थे। सिद्धार्थ कन्नन संग इंटरव्यू में करण ओबरॉय ने इस बारे में कहा, "वो मेरी जिंदगी का सबसे बुरा चरण था। ये मेरे लिए नर्क देखने बराबर था। मतलब मैं कैसे वहां पहुंच गया था। मेरे आसपास कई लोग ऐसे थे जिन्होंने बहुत से लोगों की हत्या की थी। लेकिन वहां कई अपराधी ऐसे भी थे, जो मुझे बचा रहे थे।" करण ओबरॉय ने बताया कि जेल जाने के बाद उन्होंने कई दिनों तक कुछ नहीं खाया पिया।

करण ओबरॉय (Karan Oberoi) ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "जब आपको पता न हो कि आप अगले दिन जिंदा भी रहेंगे कि नहीं, क्योंकि आप उस स्थिति में मर भी सकते थे। मैंने शुरुआत के 7 दिन तो कुछ नहीं खाया। मैं 9 दिनों तक सोया नहीं था। मुझे ऐसा लगने लगा था कि मैं अपना ये सफर पूरा नहीं कर पाऊंगा। एक बार को मुझे लगा कि घुटन के वजह से मैं मरने वाला हूं। मुझे अपनी आंखों के सामने जिंदगी जाती हुई दिख रही थी। मुझे क्लॉस्ट्रोफोबिया है और उन्होंने मुझे काल कोठरी में डाल दिया था।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article