टीवी मसाला

विशाल ददलानी ने 6 साल बाद Indian Idol से दिया इस्तीफा, इस एक वजह से हमेशा के लिए छोड़ गए जज की गद्दी

Vishal Dadlani Quits Indian Idol: बॉलीवुड दुनिया के मशहूर सिंगर विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) ने शो 'इंडियन आइडेल' को 6 साल बाद अलविदा कह दिया है। इस बात की जानकारी खुद विशाल ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस संग शेयर की और लंबा चौड़ा मैसेज लिख अपने दिल का गुबार निकाला।

Image

Vishal Dadlani Quits Indian Idol After 6 Years

Vishal Dadlani Quits Indian Idol: सोनी टीवी का रियलिटी शो 'इंडियन आइडेल' का हाल ही में ग्रैंड फिनाले हुआ था। सीजन 51 की विनर ट्रॉफी मानसी घोष ने अपने नाम की। कोलकाता की रहने वाली 24 साल वर्षीय मानसी घोष को चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ लाखों की इनाम राशि मिली। शो को इस सीजन रैपर बादशाह, श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी ने होस्ट किया। अब कुछ समय पहले विशाल ददलानी ने शो को 6 साल बाद अलविदा कह दिया। ये जान फैंस और दर्शक काफी शॉक हैं कि आगे से वो सिंगर को होस्ट के रूप में नहीं देख पाएंगे।

विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) अब तक शो 'इंडियन आइडेल' के 6 सीजन जज कर चुके हैं। शुरुआती दिनों में उन्होंने नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया संग शो होस्ट किया था। पोस्ट शेयर करते हुए विशाल ने लिखा 'इंडियन आइडेल' (Indian Idol) जज के रूप में ये मेरा आखरी सीजन था दोस्तों। अलविदा सभी को मुझे उम्मीद है कि शो को मेरी उतनी ही याद आएगी जितनी मुझे इसकी याद आएगी। हक से ज्यादा प्यार मिला है इस शो से मुझे। अब समय आ गया है कि मैं वापिस से म्यूजिक बनाऊँ, कॉन्सर्ट करूं और बिना मेकअप के रहूं।' इसी के साथ विशाल ने अपने साथी जज बादशाह और श्रेया घोषाल को भी को अलविदा कहा।

शो 'इंडियन आइडेल' से विशाल को विदा लेते देख फैंस नाखुश हैं। इस पोस्ट पर आदित्य नारायण ने कमेन्ट करते हुए लिखा कि 'एक युग का अंत हुआ। विशाल ये शो अपने बिना वैसा नहीं रहेगा। साथ बिताए पल के लिए मैं आपका आभारी हूं।' इंडियन आइडेल शो लोगों के बीच काफी ज्यादा मशहूर है। साल 2004 में शो का पहला सीजन लॉन्च हुआ था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article