टीवी मसाला

Laughter Chefs 2 में अपनी वापसी की खबरों पर Nia Sharma ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'पागलपन के लिए तैयार...'

Nia Sharma Returning on Laughter Chefs 2: कलर्स टीवी का शो 'लाफ्टर शेफ 2' से जुड़ी खबर सामने आ रही थी की निया शर्मा मन्नारा चोपड़ा को रिप्लेस करेंगी। अब खुद मीडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस ने इन खबरों पर सच की मुहर लगाई है। आइए जानते हैं निया का रिएक्शन।

Image

Nia Sharma Returning on Laughter Chefs 2

Nia Sharma Returning on Laughter Chefs 2: टीवी दुनिया का घर-घर मशहूर कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' सीजन 2 सुर्खियों में बना हुआ है। दमदार लाफ्टर के चलते शो को कलर्स टीवी से एक्सटेंशन मिला यानी अब शो ऑफ एयर की तारीख आगे बढ़ा दी गई। जहां एक तरफ फैंस इस खबर को सुनकर खुश हुए तो साथ में दुखी होने का कारण भी मिल गया। एक्सटेंशन की वजह से मन्नारा चोपड़ा ने शो को रातों-रात अलविदा कह दिया जिसका सबसे बड़ा कारण था उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स। इसी के बाद खबर आई की शो में मन्नारा को निया शर्मा रिप्लेस करेंगी जिसकी पुष्टि खुद अब एक्ट्रेस ने की।

लाफ्टर शेफ 2 (Laughter Chefs 2) पर लौटने की खबरों पर निया शर्मा (Nia Sharma) ने कहा 'मुझे लाफ्टर शेफ की बहुत याद आ रही है। मेरे फैंस और अनलाइन यूजर मुझसे रोज पूछते थे कि मैं शो में वापिस कब लौट रही हूँ। इस तरह का प्या मिलना मुश्किल है। सुदेश लहरी संग मेरी जोड़ी इतनी हिट रही की फैंस वीडियो बनाकर मुझे टैग करते हैं। यही देखते हुए शो में वापिस आना मेरे लिए आसान था। मैं ओरिजनल लाफ्टर शेफ के परिवार से जुडने के लिए काफी उत्सुक हूं। चटपटापन, मसाला और किचन पागलपन के लिए तैयार हो जाइए!'

शो में निया की वापसी से फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। निया से पहले शो में करण कुंद्रा की एंट्री हुई थी जिन्होंने अब्दु रोजिक को रिप्लेस किया था। इसी के साथ सीजन 2 में रुबिना दिलैक, एल्विश यादव, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरैल नए स्टार्स जुड़े। खबरें ये भी आ रही है कि निया के साथ-साथ रीम शेख भी शो में वापसी कर सकती हैं। टीआरपी लिस्ट में सिर्फ 'लाफ्टर शेफ 2' ही रियलिटी शोज में टॉप कर रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article