Lock Upp Season 2 में धमाका करेंगी Kangana Ranaut, कंटेस्टेंट्स की लगाएंगी क्लास

Lock Upp 2 Update: रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कंगना रनौत रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में 'जनता की आवाज' बनकर आएंगी।

Lock Upp 2 Update: रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 (Lock Upp Season 2) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस शो को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। शो में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। हाल ही में लॉकअप 2 में आकांक्षा चमोला ने बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वो और गौरव खन्ना अब अलग हो गए हैं। इस विषय पर लोग जमकर चर्चा कर रहे है। बता दें कि लॉकअप 2 को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे है। लॉकअप के पहले सीजन को एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने होस्ट किया था। इस बीच ये खबर सामने आई है कि शो में कंगना रनौत धमाल मचाने वाली है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में....(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Lock UPP 2: Shivangi Joshi का ब्रेकअप पर छलका दर्द, Govinda के अफेयर्स पर Sunita Ahuja बोलीं- 'बच्चों के लिए')

kangana ranaut lock upp season 2

लॉकअप 2 में धमाल मचाएंगी कंगना रनौत (pic credit-instagram/lockupp 2 poster)

लॉकअप 2 में धमाल मचाएंगी कंगना रनौत

कंगना रनौत रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में 'जनता की आवाज' बनकर आएंगी। उनका काम कंटेस्टेंट्स को दर्शकों के और करीब लाना होगा। इस वीकेंड शो का पहला टर्मिनेशन भी होने वाला है। ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि कंगना किसी के लिए अच्छी खबर लेकर आएंगी या किसी कंटेस्टेंट का सफर खत्म करने में उनकी अहम भूमिका होगी। शो में अपनी एंट्री को लेकर कंगना रनौत ने कहा, "यह शो हमेशा से अपनी सच्चाई स्वीकार करने का रहा है, चाहे वह कितनी भी मुश्किल क्यों न हो। इस वीकेंड मैं फराह और रितेश के साथ 'जनता की आवाज' बनकर जुड़ रही हूं। शो का पहला टर्मिनेशन होने वाला है और इतना जरूर कहूंगी कि यहां हर फैसले की एक कीमत चुकानी पड़ती है।"

लॉकअप 2 में नजर आ रहे ये कंटेस्टेंट्स

बताते चलें कि लॉकअप 2 में सुनीता आहूजा, राम कपूर, शिवांगी जोशी, आकांक्षा चौधरी, हर्षद चोपड़ा, योगेश रावत, रियाज अली, धीरज धूपर, श्रेया करला, आकांक्षा चमोला, श्रेष्ठा अय्यर और सूफी मोतीवाला जैसे कई जाने-माने चेहरे इनमेट्स के रूप में नजर आ रहे हैं। अगले छह हफ्तों तक सभी कंटेस्टेंट्स को मुश्किल टास्क, चार्जशीट, सजा, एलिमिनेशन और कई चुनौतियों का सामना करना होगा। बिग बॉस की तरह ही इस शो को लोग तगड़ा रिस्पॉन्स दे रहे है।

End of Feed