Jhanak Latest Promo Video Makes Viewers Pissed Off: टीवी के चर्चित सीरियल 'झनक' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'झनक' साल 2023 से टीवी की दुनिया में टिका हुआ है। शुरुआत में तो इसने टीआरपी लिस्ट में बखूबी जगह बनाई थी। लेकिन धीरे-धीरे 'झनक' की टीआरपी गिरती ही जा रही है। इसे सुधारने के लिए मेकर्स 'झनक' में जनरेशन लीप लाने वाले हैं, जिसके बाद शो की कहानी पूरी तरह से बदल जाएगी। लेकिन लीप से पहले 'झनक' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि 'झनक' (Jhanak) के प्रोमो वीडियो ने दर्शकों का माथा घुमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
यह भी पढ़ें: Jhanak जॉइन नहीं कर रहे इमली एक्टर जोहेब सिद्दीकी, कृशाल आहूजा को रिप्लेस करने पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
'झनक' (Jhanak) के लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि झनक अपनी दोनों बेटियों और अनिरुद्ध के साथ खुशी-खुशी जिंदगी बिताती है। लेकिन तभी उसकी आंख खुल जाती है और उसकी बेटी रोना शुरू कर देती है। झनक अपनी बेटी को गोद में उठाते हुए कहती है, "हर बार सपनों के साथ-साथ मेरी उम्मीद भी टूट जाती है। क्या मेरा परिवार कभी एक हो पाएगा?" वहीं दूसरी ओर अनिरुद्ध भी एक फोटो फ्रेम में अपनी और झनक की कल्पना करता है। प्रोमो वीडियो में दोनों को लेकर कहा गया, "जिनकी किस्मत में था मिलना लिखा, आखिर क्या हुआ जो होना पड़ा जुदा?"
'झनक' (Jhanak) का प्रोमो वीडियो देख लोग भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "दर्शकों के लिए बुरा महसूस हो रहा है। भाई कैसे देख लेते हो ये शो।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बर्बाद सीरियल।" तीसरे यूजर ने लिखा, "झनक सपने में डांसर बनना था। अब बच्चा पकड़कर बैठी है। छी।" चौथे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "झनक भारतीय टीवी की एक ऐसी हीरोईन है जिसने ढंग से एक भी दिन शादीशुदा जिंदगी नहीं जी।"
