Jay Bhanushali and Mahhi Vij: टीवी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते कुछ समय से खबरें उड़ रही थी कि माही विज और उनके पति जय भानुशाली एक दूजे से तलाक लेने वाले हैं। साल 2011 में कपल ने सात फेरे लिए थे लेकिन रुमर्स हैं कि इनके रिश्ते को नजर लग गई। अब इन सब खबरों को झूठा करारते हुए जय भानुशाली ने माही विज के लिए पोस्ट शेयर किया। जय ने माही के कमबैक पर खुशी जाहीर करते हुए पत्नी को बधाई दी है, यहां देखिए जय का पोस्ट।
टीवी एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) ने कई सालों बाद कलर्स टीवी के सीरियल 'सहर होने को है' से छोटे परदे पर कमबैक किया। माही को दोबारा स्क्रीन पर देख उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। इस सीरियल के दो एपिसोड लॉन्च हो चुके हैं जिसे जनता ने काफी पसंद किया। माही के साथ-साथ इस सीरियल में पार्थ संमथान और ऋषिता कोठारी नजर आ रही हैं। हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि इस सीरियल में माही विज माँ का किरदार निभा रही हैं। वहीं अब इस सीरियल की चर्चा के बीच माही विज के पति जय भानुशाली (Jay Bhanushali) ने अपनी पत्नी को बधाई दी। जय ने तस्वीर शेयर कर लिखा, 'आज रात 10 बजे कलर्स टीवी पर 'सहर होने को है' देखिए। माही विज को ऑल द बेस्ट, पहला एपिसोड बहुत बढ़िया है।' ऐसे में तलाक की खबरों को खंडित करते हुए जय ने पत्नी माही पर प्यार लुटाया। इससे एक बात तो साफ है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक हैं और तलाक की खबरें झूठी हैं।
वहीं बात करें जय और माही की तो उनके तीन बच्चे है। माही ने साल 2019 में बेटी तारा को जन्म दिया था लेकिन इससे पहले कपल राजवीर और खुशी को 2017 में गोद ले चुके थे। बता दें जय से पहले माही कई बार तलाक की खबरों को झूठा बता चुकी हैं। माही ने इन रुमर्स को फैलाने वाले लोगों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की धमकी भी दी थी।
