टीवी मसाला

Jannat Zubair और Ayaan Zubair पर दिन-दहाड़े हाईवे पर हुआ हमला, बाल-बाल बची जान; टीम ने जारी किया बयान

Jannat Zubair And Ayaan Zubair Attacked At Highway, Team Confirms: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर पर बीते दिन पनवेल में हमले की खबर आई थी। वहीं अब इस मामले पर उनकी टीम ने बयान जारी किया है और इस मामले की पुष्टि भी की है।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Jannat Zubair And Ayaan Zubair Attacked At Highway, Team Confirms: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर हाल ही में सुर्खियों में आ गए हैं। जन्नत जुबैर और अयान जुबैर को लेकर बीते दिन खबर आई थी कि उनके ऊपर पनवेल में घातक हमला हुआ है। जन्नत जुबैर और अयान जुबैर पर हुए हमले की खबर से फैंस भी सन्न रह गए थे। हालांकि बीते दिन तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई थी। लेकिन शाम में जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) की टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर इसकी पुष्टि की। साथ ही जन्नत जुबैर की टीम ने ये भी बताया कि उनके और अयान जुबैर के ऊपर दिन-दहाड़े हमला किया गया, साथ ही गाड़ी का पीछा भी हुआ। हालांकि अब वे बिल्कुल सुरक्षित हैं।

जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) और अयान जुबैर (Ayaan Zubair) पर हुए हमले की पुष्टि करते हुए टीम ने पोस्ट साझा की। एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा नजर आया, "हम आपको बताना चाहते हैं कि कल जन्नत और अयान के साथ हाईवे पर बहुत ही तनावपूर्ण मामला हुआ, जिसमें उनके साथ मारपीट की गई और दिन-दहाड़े ही उनका पीछा किया गया। इस वक्त जांच जारी है और पुलिस सक्रिय होकर मामले की पड़ताल कर रही है। जन्नत और अयान अभी सुरक्षित हैं। हम आपकी चिंता की सराहना करते हैं और आप लोगों के समर्थन का आभार जताते हैं।" जन्नत जुबैर की टीम ने ये भी लिखा कि किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें।

जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) और अयान जुबैर (Ayaan Zubair) पर हुए इस हमले से फैंस भी सन्न रह गए और लगातार उनकी सुरक्षा की कामना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आशा करते हैं कि आपको जल्द से जल्द न्याय मिले। आप लोग अपना ध्यान रखें।" दूसरे यूजर ने लिखा, "भगवान आप लोगों को सुरक्षित रखें।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अल्लाह आपकी हिफाजत करें।" बता दें कि जन्नत जुबैर इन दिनों टीवी के पॉपुलर शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस के म्यूजिक वीडियोज भी रिलीज हुए हैं।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article