Indian Idol 16: ज्योतिर्मयी नायक बनीं विजेता, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं 20 लाख रुपये

Jyotirmayee Nayak Become Indian Idol 16 Winner: सिंगिंग की दुनिया के टॉप रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 16' को अपना विजेता मिल चुका है। ज्योतिर्मयी नायक शो में विनर बनीं।

Jyotirmayee Nayak Become Indian Idol 16 Winner: सिंगिंग की दुनिया के टॉप रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' ने अपने 16वें सीजन ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'इंडियन आइडल 16' ने देश के कई क्षेत्रों से आए लोगों ने हाथ आजमाया। वहीं बीते दिन यानी 26 जुलाई को इंडियन आइडल 16 का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें भारत को अपना विजेता मिल चुका है। ज्योतिर्मयी नायक ने 'इंडियन आइडल 16' में जबरदस्त जीत दर्ज की है। उन्होंने शो में रहते हुए ट्रॉफी तो हासिल की ही, साथ ही 20 लाख रुपये कैश प्राइज भी अपने साथ घर ले गईं। 'इंडियन आइडल 16' (Indian Idol 16) में ज्योतिर्मयी के हाथ में ट्रॉफी देख फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 3: अली गोनी और जन्नत जुबैर के हाथ लगी जीत, घर ले गए चमचमाती ट्रॉफी

Indian Idol 16

Indian Idol 16 को मिली अपनी विजेता (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'इंडियन आइडल 16' (Indian Idol 16) में जहां ज्योतिर्मयी नायक को विजेता घोषित किया गया तो वहीं दूसरी ओर तनिष्क शुक्ला दूसरे स्थान पर रहे। फिनाले में ज्योतिर्मयी नायक ने सबसे ज्यादा वोट हासिल किये। उन्होंने तनिष्क शुक्ला के साथ-साथ मनराज वीर सिंह, मायस्मी बोस और सुहैल सूफी को भी करारी मात दी। ज्योतिर्मयी नायक को ईनाम राशि के तौर पर 20 लाख रुपये मिले। वहीं दूसरी ओर रनर अप रहे तनिष्क शुक्ला और मनराज वीर सिंह को 5-5 लाख रुपये ईनाम राशि मिली। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anurag Dobhal की पीठ पीछे पत्नी ऋतिका ने चलाया अफेयर, सरेआम खोली पोल! बेटे से मिलवाने के लिए वसूले 37 लाख

    End of Feed