Hina Khan ने लगाई Rocky Jaiswal को लताड़? पोस्ट शेयर कर लिखा "तुम्हारी एक हरकत सब बर्बाद कर देगी..."

Hina Khan share cryptic post: बिग बॉस 11 फ़ेम हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से पीड़ित है। अब बीमारी के बीच हिना खान इंस्टाग्राम पर दिल टूटने वाले पोस्ट शेयर कर रही हैं जिसे देख फैंस चिंता में डूब गए है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Hina Khan share cryptic post: ये रिश्ता क्या कहलाता है अभिनेत्री हिना खान इस समय ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने कुछ महीनों पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे सेटज से पीड़ित होने की खबर फैंस के साथ साझा की थी। अभी कुछ दिन पहले हिना खान ने एक वीडियो शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट साझा किया और बताया था कि उनकी पाँच किमियोथेरेपी हो गई है और तीन अभी बाकी हैं। इस बड़ी बीमारी से जूझ रही हिना खान (Hina Khan) के साथ अभी पूरा परिवार खड़ा है लेकिन कुछ दिनों अभिनेत्री की इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। पोस्ट देख ऐसा लगता है कि हिना कहां और उनके प्यार रॉकी जैसवाल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Hina Khan-Rocky Jaiswal Breakup?

हिना खान (Hina Khan) ने कल अपने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की जो इंसान के जीवन में लिए गए एक फैसले को दर्शाता है। यह रील जीवन में कुछ भी सोच समझकर करने के महत्व पर जोर देता है। अब इस रील वीडियो को कैप्शन देते हुए हिना खान ने लिखा "मनुष्य का विनाश तब शुरू होता है जब वह अहंकार से भर जाता है। जब आप घमंडी बन जाते हैं तो अप दूसरों की सलाह, सुझाव लेना भूल जाते हैं।

End of Feed