शादी के चंद दिन बाद हिना खान के आगे बंद हुई रॉकी जायसवाल की बोलती बंद, एक्ट्रेस की डिमांड सुन हो गई ऐसी हालत

Hina Khan Rocky Jaiswal New Video: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने पति रॉकी जायसवाल संग वीडियो शेयर किया है जो देखने में काफी मजेदार है। ऐसा लग रहा है कि शादी के चंद दिनों बाद ही रॉकी की बोलती हिना खान के आगे बंद सी हो गई है। यहाँ देखिए वीडियो।

Hina Khan Rocky Jaiswal New Video: छोटे परदे की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसी 4 जून को हिना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग कोर्ट मैरिज की थी। ब्रेस्ट कैंसर ठीक होने के बाद ही हिना रॉकी की दुल्हनिया बनने के लिए तैयार हुईं। हिना और रॉकी अब जल्द ही कलर्स टीवी का शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आने वाले हैं। ऐसे में हिना ने हाल ही में अपनी और रॉकी की एक मजेदार वीडियो शेयर की है और दिखाया शादी के बाद दोनों का हाल कैसा है।

hina khan Rocky Jaiswal

वीडियो में देखने को मिला कि हिना खान (Hina Khan) पति रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) से कुछ पैसे मांगती है जिसके बदले में वो गाना गाते हैं। गाने के बोल 'कुछ ना कहो, कुछ भी ना कहो..' होते हैं। जैसे ही हिना कहती हैं कि देखो मैं चुड़ैल लग रही हूं तब रॉकी ने कहा सब को पता है। दोनों के बीच ये खट्टी मिट्ठी नोंक झोंक देख फैंस काफी खुश हुए और हँसते हँसते उनका पेट भी दर्द हुआ। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर वायरल किया जा रहा है। कई लोग कहते दिखे कि 'शादी के चंद दिन बाद ही रॉकी की बोलती हिना के आगे बंद हो गई है।'

End of Feed