Rocky Jaiswal ने मेल ईगो किनारे रख दबाए Hina Khan के पैर, वीडियो शेयर कर बोलीं एक्ट्रेस- इनका रोज का काम...

Hina Khan Gets Foot Massage From Rocky Jaiswal: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रॉकी जायसवाल उनके पैरों की मसाज करते दिखाई दिये। हिना खान ने बताया कि ये रॉकी जायसवाल का रोज का काम है। वीडियो देख फैंस भी उनपर प्यार लुटा रहे हैं।

Hina Khan Gets Foot Massage From Rocky Jaiswal: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर हिना खान करोड़ों घरों में छा गईं। टीवी के साथ-साथ उन्होंने बॉलीवुड में भी जगह बनाई। हिना खान ने बीते 4 जून को रॉकी जायसवाल संग शादी रचाई थी। उन्होंने निकाह और फेरे न लेकर कोर्ट मैरिज के सहारे अपना और रॉकी जायसवाल का रिश्ता मुकम्मल किया। वहीं हाल ही में हिना खान (Hina Khan) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसने फिर से साबित कर दिया है कि रॉकी जायसवाल उनके लिए परफेक्ट हैं। इस वीडियो में रॉकी जायसवाल हिना खान को फुट मसाज देते दिखाई दिये।

हिना खान को रॉकी जायसवाल से मिला फुट मसाज

End of Feed