Harshad Arora Threatens Preetika Rao To Sue Her Over Remark Against Him: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रीतिका राव हाल ही में 'बेइंतेहा' को-स्टार हर्षद अरोड़ा पर लगाए आरोपों के कारण चर्चा में आ गई हैं। प्रीतिका राव ने एक फैन के वीडियो पर नाराजगी जाहिर की थी, जिसमें उनके और हर्षद अरोड़ा के 'बेइंतेहा' से जुड़े रोमांटिक क्लिप थे। इस वीडियो पर गुस्सा होते हुए प्रीतिका राव (Preetika Rao) ने हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) पर आरोप लगाया था कि वह इंडस्ट्री की हर महिला के साथ सोते हैं। प्रीतिका राव का ये तरीका देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं अब एक्टर हर्षद अरोड़ा का मामले पर रिएक्शन आया है। उन्होंने प्रीतिका राव के आरोपों पर उन्हें लताड़ते हुए कोर्ट केस करने की धमकी भी दी है।
यह भी पढ़ें: 'बेइंतेहा' एक्ट्रेस प्रीतिका राव ने हर्षद अरोड़ा को बताया 'लड़कीबाज'! बोलीं- इंडस्ट्री की हर औरत के साथ...
प्रीतिका राव (Preetika Rao) के आरोपों को लेकर हिंदुस्तान टाइम्स ने हर्षद अरोड़ा से जुड़ने की कोशिश की। प्रीतिका राव पर भड़कते हुए हर्षद अरोड़ा ने कहा, "अगर आप किसी के बारे में पोस्ट कर रहे तो उसकी जिम्मेदारी भी लो। अगर ये उनका फेम पाने का तरीका है जो मन में आए वो बोलकर तो ये उन्हीं के ऊपर है। वो किसी और पर इल्जाम कैसे लगा सकती हैं। मेरी इजाजत के बिना मेरे सोशल मीडिया पर कुछ नहीं जाता। मुझे भी मैसेज आता है जो दावा करता है कि वो उनकी टीम से हैं, उन मैसेज के लिए माफी मांगता है। ये तो वही हो गया कि खुद के लिए दूसरों को बलि का बकरा बना दो।"
हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) यहीं नहीं रुके। उन्होंने प्रीतिका राव (Preetika Rao) को लताड़ते हुए आगे कहा, "मैं अगर चाहूं तो मैं उनपर मानहानि का केस कर सकता हूं। लेकिन मेरे पास इतना वक्त नहीं है। मैंने अपने एक वकील दोस्त से इस बारे में बात की जिसने मुझे बताया कि मैं उसे कोर्ट में घसीट सकता हूं। लेकिन फिर मैंने सोचा कि मैं शूटिंग कर रहा हूं और मेरे पास बिल्कुल वक्त नहीं है। उनके पास टाइम है और वो अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा इन सब में लगा रही हैं। मैं उस शो से 12 साल पहले ही आगे बढ़ गया हूं तो अब क्या हासिल करने के लिए ये बयान दिया जा रहा है। जो भी उन्होंने कहा, वो स्कीकार्य नहीं है, न मेरे लिए और न मेरे साथ काम करने वालों के लिए। अगर वो चाहें तो इन आरोपों के लिए प्रीतिका को कोर्ट में बुला सकते हैं।"
हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) ने प्रीतिका राव (Preetika Rao) पर सवाल खड़ा करते हुए आगे कहा, "जो लोग उन्हें मानते हैं, पूजा करते हैं उनके फैंस, उन्हें जानना चाहिए कि वो कैसी इंसान हैं। पीआरप के लिए इतना नीचे गिर गई? उनकी खुद की छवि इससे जुड़ी है, जो कुछ उन्होंने कहा वो उन्हीं पर भारी पड़ गया। ये तो ऐसा हुआ कि अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना।"
