Exclusive: प्रीतिका राव के लड़कीबाज कहने पर हर्षद अरोड़ा ने दिया करारा जवाब, कहा 'लीगल एक्शन ले सकता था पर...'

Harshad Arora Reacts on Preetika Rao Statement: कुछ महीनों पहले एक्ट्रेस प्रीतिक राव ने हर्षद अरोड़ा को 'हर औरत के साथ सोने वाला' बताया था। अब टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान हर्षद ने प्रीतिक के इस बयान पर चुप्पी तोड़ी। एक्टर ने कहा कि वो लीगल एक्शन ले सकते थे लेकिन...।

Harshad Arora Reacts on Preetika Rao Statement: टीवी एक्टर हर्षद अरोड़ा अपनी और सीरियल 'बेइंतहा' को एक्ट्रेस प्रीतिका राव संग अनबन को लेकर चर्चा में रहे थे। ऑनस्क्रीन जोड़ी असल जिंदगी में एक दूजे की दुश्मन निकलेगी ये किसी ने सोचा नहीं था। आज भी लोग हर्षद और प्रीतिका की रोमांटिक जोड़ी के फैन है। इसी साल अप्रैल महीने में प्रीतिक राव ने हर्षद अरोरा को 'हर औरत के साथ सोने वाला' आदमी बताया था। ये सुन सभी के होश उड़ गए थे। अब इस पर एक्टर ने रिएक्शन देते हुए टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत की।

Harshad Arora Reacts on Preetika Rao Statement

टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) प्रीतिक राव (Preetika Rao) के बयान पर कहते हैं कि देखिए ये एक बचकानी हरकरतें हैं अगर आपको किसी PR का सहारा चाहिए किसी के नाम से तो ये बहुत गलत बात है। मैं इन सब चीजों को भूल चुका हूँ क्यूँकि मैं उस लेवल पर जाकर बदला नहीं लेना चाहता। अगर मैं चाहत तो लीगल एक्शन ले सकता था लेकिन नहीं लिया। अगर ये बात सच होती तो बाकी लोगों के सामने क्यू नहीं आई। बहुत लोगों के साथ मैंने काम किया है। ये बात इतने समय बाद सामने क्यू आईं? मुझे बहुत सारे मैसेज और कॉल भी आए, प्लीज आप मीडिया से बातचीत न करें। क्यूँकि आपको पता है आपसे गलती हुई है।'

End of Feed