'KISS करो', सुनसान जगह पर डायरेक्टर ने Debina Bonnerjee संग की थी गंदी हरकत, बुरी तरह कांप गई थीं एक्ट्रेस

Debina Bonnerjee Spoke About Casting Couch: टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच के एक्सपीरियंस का खुलासा किया था।

Debina Bonnerjee Spoke About Casting Couch: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार कास्टिंग काउच पर काफी कुछ बोल चुके हैं। स्टार्स ने साफ कर दिया है कि आज भी इंडस्ट्री में नए नए आए कलाकार को कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ जाता है। तमाम कलाकार ने इस मौके पर अपना भयानक एक्सपीरिंयस भी शेयर किया है। इस बारे में देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) ने भी एक बार खुलकर बात की थी। देबिना ने बताया था कि कैसे एक डायरेक्टर ने सुनसान जगह का फायदा उठाया था और वो डायरेक्टर उनसे गंदी डिमांड करने लगा था। देबिना ने इस मौके पर अपनी हालत का भी खुलासा किया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Desi Bling 2 में शादी के बंधन में बंधेंगे Karan Kundrra-Tejasswi Prakash? धमाकेदार ट्विस्ट के साथ होगी हर रस्म

Debina Bonnerjee

Debina Bonnerjee (photo credit- instagram)

    देबिना बनर्जी संग डायरेक्टर की गंदी हरकत

    देबिन बनर्जी एक बार मनीषा रानी के पॉडकास्ट में शामिल हुई थीं। इस मौके पर देबिना ने अपने करियर पर खुलकर बात की और बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में वह कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं। एक डायरेक्टर ने उनसे गंदी डिमांड की थी और उस वक्त वह बुरी तरह डर गई थीं। वह समझ ङी नहीं पा रही थीं कि उन्हें क्या करना है। देबिना बनर्जी ने कहा था कि ये तब की बात है जब वह काफी छोटी थी। उस वक्त वह नहीं जानती थीं कि डायरेक्टर को भी मना किया जा सकता है। एक बार काम के दौरान ही डायरेक्टर ने उनसे पूछा, "क्या कर रही हो शाम को... चलो मेरे साथ।" (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Chhath Puja: छठी मैया की भक्ति में डूबे टीवी स्टार्स, Neha Marda की फोटोज ने खींचा फैंस का ध्यान

    देबिना बनर्जी का शॉकिंग खुलासा

    देबिना ने बताया कि उन्हें फीलिंग बहुत ही निगेटिव आ रही थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि डायरेक्टर को मना किया जा सकता है। शाम को वो ड्राइव पर गए और डायरेक्टर ने अंधेरे में कार रोक दी। देबिना ने कहा था, 'मैं काफी घबरा गई थी, मुझे लगा कि मैं कहां गई अंधेरे में...अगर इसने मुझे एक घूंसा भी मार दिया तो मैं मर ही ना जाऊं। फिर कांपती हुई आवाज में मैंने बोला मैं कंफर्टेबल नहीं हूं।' देबिना ने बताया था कि उनकी जिंदगी में जब गुरमीत आए तो उन्हें एहसास हुआ कि वो ही उनका सेफ जोन है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उनके साथ ये घटना तब हुई थी जब वह साउथ फिल्मों में काम कर रही थीं। देबिना ने टीवी में कदम रखने से पहले ही साउथ फिल्मों में काम किया था। हालांकि, उन्हें पहचान सीरियल रामायण में माता सीता का किरदार निभाने से मिली।

    End of Feed