Govinda की भांजी आरती सिंह 13 साल की उम्र में नौकर की हवस का बनीं शिकार, एक्ट्रेस ने खौफनाक कदम उठाकर बचाई इज्जत

Aarti Singh Shocking Incident: आरती सिंह टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन लाइमलाइट में रहना अच्छे से जानती हैं। हाल ही में आरती सिंह ने अपनी जिंदगी की सबसे खौफनाक घटना के बारे में बात की। जब एक नौकर ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी।

Arti Singh Recalls A Shocking Incident: आरती सिंह एक्टिंग से दूर हो गई हैं और अब वह अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं। कुछ शोज करने के बाद आरती सिंह बिग बॉस 13 का हिस्सा बनी थीं और वहां पर एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वह बस शादी करना चाहती हैं। इसके अलावा, आरती सिंह ने अपनी जिंदगी की एक खौफनाक घटना के बारे में भी यहां पर बताया था। आरती सिंह ने खुलासा किया था कि जब वह 13 साल की थी जब उनके नौकर ने उनका रेप करने की कोशिश की थी। उस घटना को एक बार फिर आरती सिंह ने याद किया है और बताया है कि कैसे उन्होंने अपनी जान बचाई थी।

आरती सिंह ने बताई खौफनाक घटना

आरती सिंह (Arti Singh ) ने हाल ही में ईटाइम्स के साथ खास बातचीत की। इस मौके पर आरती सिंह ने उस घटना को याद किया और बताया कि कैसे वह अपनी इज्जत बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूद गई थी। आरती सिंह ने कहा कि मैंने इस बारे में बात की है। मैं 13 साल की थी और वो घर का नौकर था। मुझे आज भी सब याद है कि मैं सो रही थी और वो अचानक मेरे कमरे में आ गया। तब हमारी झड़प हुई और मैंने उसको आगे हाथ जोड़े। मैंने उसे कहा था कि तू तो मेरा भाई है। यार में सिर्फ 13 साल की थी। ये समय दोपहर का समय है और धूप थी। मम्मी मेरी गई थी खेत पर। मैं अकेली थी, नहीं सोच सकता इंसान।

google- photo credit

आरती सिंह ने कैसे बचाई अपनी जान

आरती सिंह ने ये भी बताया कि वह धीरे धीरे ऊपर की तरफ गई थी और वहां से उन्होंने सीधा नीचे छलांग लगा दी। वो दूसरी मंजिल थी। एक्ट्रेस ने कहा कि तब मैं इतनी मजबूत थी कि मुझे कुछ नहीं हुआ। बिग बॉस से पहले मैंने यह बात किसी से नहीं बताई। बिग बॉस 13 के दौरान मैंने आखिरकार यह बात कह ही दी क्योंकि हालात ऐसे थे। ये सब सहानुभूति पाने के लिए नहीं था। परिस्थिति ऐसी थी कि मैंने खुलकर बात की।' बता दें कि आरती सिंह ने जब बिग बॉस 13 में इस घटना का खुलासा किया था तब भाई कृष्णा अभिषेक और भाभी कश्मीरा शाह का भी रिएक्शन आया था। दोनों ने बताया था कि उन्हें आज तक इस घटना के बारे में नहीं पता।

End of Feed