GHKKPM latest twist: गुम है किसी के प्यार में की कहानी दिन-ब-दिन दर्शकों के निशाने पर आ रही है। सीरियल में विराट को अब तक पता नहीं चल सका है कि वही सावी का असली पिता है। लंबे वक्त से गुम है किसी के प्यार में को लेकर खबरें चल रही हैं कि विराट को पता चलने वाला है कि सावी उसकी बेटी है। हालांकि मेकर्स इस बीच ट्विस्ट्स लेकर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट, जगताप को देखकर आपा खो देगा और उसे पीटेगा। इस पर जगताप उसको सच बता देगा कि सावी, विराट की बेटी है। जी हां, आखिरकार ये राज खुलने वाला है कि सावी के पिता विराट ही हैं।
GHKKPM TV Show Spoiler
वैसे अक्सर गुम है किसी के प्यार में ऑडियंस के निशाने पर रहता है। सई के फैन्स विराट के किरदार की आलोचना करते-करते थक गए हैं क्योंकि यह दिन-ब-दिन दयनीय होता जा रहा है। हाल ही में हमने देखा था कि कैसे सई ने विराट को उनके चरित्र पर सवाल उठाने के लिए थप्पड़ भी मारा था। जबकि विराट सई के थप्पड़ से बाज नहीं आ रहे हैं और इस बात से बेहद नाराज हैं कि वो उन्हें कैसे थप्पड़ मार सकती है। विराट का ये नेगेटिव किरदार अब शो के फैंस को बर्दाश्त नहीं है। वे मांग करते हैं कि वह या तो शो छोड़ दें या मेकर्स विराट को मार दें, क्योंकि वो सभी शो में उनकी नकारात्मकता और पाखंड से थक चुके हैं।
इधर सई ने नागपुर छोड़कर जाने का फैसला कर लिया है। जगताप के खुलासे के बाद विराट काफी इमोशनल हो जाएगा। सई, विराट और चव्हाण फैमिली को छोड़कर जाने का फैसला ले चुकी है लेकिन वह उसे रोक लेगा। इतना ही नहीं जब चव्हाण निवास में सावी और सई को लेकर विराट पहुंचेगा तो यह जानकर पाखी के पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी। अब यह देखना इंट्रेस्टिंग होगा कि सई कैसे साबित करेगी कि सावी, विराट की बच्ची है। रिपोर्ट के मुताबिक भवानी, सावी को चव्हाण फैमिली का असली वारिस मानकर विनायक और पाखी से किनारा कर लेगी।
