GHKKPM: भाविका शर्मा की वापसी के बाद भी TRP में बैठा शो का भट्टा, अब कैंची चलाने के लिए तैयार है चैनल?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Under Scanner Due To Poor TRP! टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर खबर है कि शो लगातार गिरती टीआरपी के कारण चैनल के निशाने पर आ गया है और वे कभी भी इसपर कैंची चला सकते हैं। लेकिन अब इस मामले पर सूत्रों ने चुप्पी तोड़ी है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Under Scanner Due To Poor TRP! टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 2020 से ही 'गुम है किसी के प्यार में' लोगों पसंदीदा शो बना हुआ है। हालांकि तीसरा सीजन शुरू होने के बाद 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। सीरियल टॉप 10 से तो बहुत पहले ही बाहर हो चुका था। वहीं अब ये लुढ़ककर 15वें नंबर पर आ चुका है। 'गुम है किसी के प्यार में' में भाविका शर्मा की वापसी के बाद भी कोई खास बदलाव नहीं दिखाई दिया। शो को लेकर खबर थी कि ये लगातार चैनल के निशाने पर बना हुआ है। वहीं अब इस मामले पर 'गुम है किसी के प्यार में' से जुड़े सूत्रों ने चुप्पी तोड़ी है।

'गुम है किसी के प्यार में' आया चैनल के निशाने पर?

End of Feed