Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin latest Spoiler: विराट और सई के बीच फिर से शुरू होगा रोमांस, अपने रिश्ते को बचाने के लिए क्या करेगी पाखी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 2, 2022, 02:06 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin Latest Spoiler Alert Episode 02 December 2022: गुम है किसी के प्यार में एक फिर मेकर्स दर्शकों का फेवरेट टैक शुरू करने वाले हैं। अपकमिंग एपिसोड में विराट और सई एक साथ नजर आने वाले हैं। विराट और सई की बढ़ती नजदीकियों के देखकर होगी पाखी को जलन।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin Latest Spoiler Alert Episode 02 December 2022: स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin) पाखी को विराट पर भरोसा नहीं है। पाखी ने विराट से कहा था वो सई के साथ काम करने वाले ऑफर को ठुकरा दें। विराट ने अपनी और सई के रिश्ते को देखते हुए उससे वादा किया था कि वो सई के साथ काम नहीं करेगा। लेकिन जब डीआईजी सर विराट और सई से पूछते हैं कि क्या तुम दोनों साथ में काम करोंगे।

ghum hai

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin (credit pic: instagram)

इसके जवाब में पाखी और विराट एक - दूसरे के साथ काम करने को तैयार हो जाते हैं। दोनों को लगता है वो एक अच्छी टीम है। इस बात को जानने के बाद पाखी टूट जाती है। उसे लगता है विराट ने उसे धोखा दिया है। सोनाली पाखी की हालत को देखते हुए उसे विराट और सई के खिलाफ भड़काती हैं।

End of Feed