"जिस रिश्ते की बुनियाद सिर्फ जरूरत...", गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला के रिश्ते में आई दरार!!

Gaurav Khanna Wife Akanksha Chamola Cryptic Post Viral: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी व एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला हाल ही में अपने क्रिप्टिक पोस्ट के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। आकांक्षा चमोला ने क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा है कि जिस रिश्ते की बुनियाद सिर्फ जरूरत ही होती है वहां दिल कुर्बान होता है।

Gaurav Khanna Wife Akanksha Chamola Cryptic Post Viral: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। आकांक्षा चमोला को उनके बेबाक अंदाज और हॉटनेस के लिए खूब जाना जाता है। कुछ दिनों पहले वह अपने बर्थडे सेलिब्रेशन में 'चिकनी चमेली' गाने पर डांस करने के लिए चर्चा में आ गई थीं। लोगों ने उनके डांस मूव देख ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं अब गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की पत्नी अपनी एक क्रिप्टिक पोस्ट के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने रिश्तों को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की है, जिसे देख फैंस भी हैरान रह गए हैं। आकांक्षा चमोला की ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई है, साथ ही इससे तरह-तरह की अटकलें भी लग रही हैं।

akanksha chamola gaurav khanna

फोटो क्रेडिट- गौरव खन्ना इंस्टाग्राम

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की पत्नी व एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा हुआ था, "जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हों, वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है।" आकांक्षा चमोला यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में भी लिखा, "जैसे ही हमें लगा कि हम तैयार हैं, हम तैयार नहीं थे।" आकांक्षा चमोला की पोस्ट ने लोगों को भी हैरान कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "अरे क्या लिख रही हो आप?" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अब ये क्या ड्रामा हो रहा है यार?" तीसरे यूजर ने प्रश्न करते हुए लिखा, "अब होगा अलगाव?" आकांक्षा चमोला की पोस्ट से जहां तरह-तरह की अटकलें लगने लगी हैं तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि ये एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिंट है।

End of Feed