तलाक की खबरों के बीच Akanksha Chamola के सपोर्ट में उतरे Gaurav Khanna, बोले- 'मेरी बीवी है यार...'

Gaurav Khanna Reaction On Divorce With Akanksha Chamola: आकांक्षा चमोला संग तलाक की खबरों पर गौरव खन्ना ने फाइनली अपना रिएक्शन दे दिया है। गौरव ने आकांक्षा का सपोर्ट किया है

Gaurav Khanna Reaction On Divorce With Akanksha Chamola: रियलिटी शो लॉकअप 2 की वजह से आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) और गौरव खन्ना का रिश्ता सुर्खियों में आ गया है। इस शो में आकांक्षा ने खुलासा किया कि गौरव खन्ना (Gaurav Khanna ) और वो तलाक ले रहे हैं। इतना ही नहीं, आकांक्षा ने इस बात को भी कबूल कर लिया कि उन दोनों का तलाक बच्चे की वजह से हो रहा है। आकांक्षा अपनी लाइफ में खुश हैं और अब इस तलाक पर गौरव खन्ना का रिएक्शन भी आ गया है, जो हैरान करने वाला है। गौरव खन्ना ने इस फैसले में आकांक्षा का सपोर्ट किया है और साफ कहा है कि प्यार किया है तो पीछे क्यों हटूं। Isha Malviya को मिला नया प्यार? मिस्ट्री मैन संग शेयर की लवी-डवी फोटो; 1 जुलाई को करेगी बड़ा ऐलान

gaurav khanna.

    गौरव खन्ना ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

    आकांक्षा चमोला संग तलाक की खबरों के बीच गौरव खन्ना लाफ्टर शेफ्स 3 के सेट पर स्पॉट हुए। यहां पर गौरव अपने अपकमिंग शो खतरों के खिलाड़ी 15 का प्रमोशन करने पहुंचे, लेकिन एक्टर को देखते ही पैपराजी ने घेर लिया। इस मौके पर गौरव से उनके तलाक की कॉन्ट्रोवर्सी पर सवाल किया गया, जिस पर एक्टर ने खुले मन से जवाब दिया है। गौरव से पूछा गया, 'क्या हाल है आपको?' इस पर एक्टर ने कहा, 'बस सही, जो हाल पहले थे वैसे ही हैं। प्यार अभी भी उतना है। सपोर्ट अभी भी उतना है। मैं तो हमेशा सपोर्ट करूंगा आकांक्षा को। मेरी बीवी है यार। प्यार किया है तो पीछे क्यों हटूं।' 'ऐसा झाड़ूंगी ना...', Rashami Desai का पैपराजी पर क्यों फूटा गुस्सा? गुस्से में लाल नजर आईं एक्ट्रेस

      आकांक्षा के सपोर्ट में बोले गौरव खन्ना

      गौरव खन्ना यहीं नहीं रुकते। जैसे ही उनसे कहा जाता है कि अब इस मुद्दे पर विवाद बढ़ रहा है, तो एक्टर ने कहा, 'ऑल द वेरी बैस्ट आकांक्षा। पूरी जिंदगी में उसके साथ खड़ा हूं और उसको सपोर्ट कर रहा हूं। बहुत अच्छा खेले और जीतकर आए।' गौरव खन्ना के इस बयान पर फैंस के मिले जुले रिएक्शन आए हैं। कई लोगों ने गौरव की इच्छाई की बात की है, तो कुछ लोगों का कहना है कि दोनों ही एक जैसे हैं। पूरे दिन एक्टिंग करते रहते हैं।

      शादी के 10 साल में लिया तलाक

      बता दें कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने साल 2016 में कानपुर में बेहद ही धूमधाम से शादी की थी। दोनों की अपनी डेटिंग लाइफ को एन्जॉय करने के बाद ही शादी करने का फैसला किया। आकांक्षा अपनी शादी में महज 24 साल की थीं और अब दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। गौरव और आकांक्षा 10 साल की शादी को तोड़ रहे हैं।

      End of Feed