Gauahar Khan is pregnant: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे क्यूट अदाकाराओं में से एक गौहर खान ने कुछ देर पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। गौहर खान (Gauahar Khan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्यूट सी वीडियो पोस्ट की है, जिसके माध्यम से उन्होंने लोगों को यह बताया है कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘हमें आप सभी की दुआओं की जरूरत है। हम जिंदगी में एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं।’
Gauahar Khan ने क्यूट अदांज में किया प्रेग्नेंसी का ऐलान
करीबी लोग और फैंस दे रहे हैं गौहर खान-जैद दरबार को बधाई
गौहर खान ने जब से ये क्यूट वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया है, तब से ही उनके करीबी लोग और फैंस बधाई दे रहे हैं। फैंस गौहर खान के लिए खुश हैं कि वो जिंदगी में एक नई जिम्मेदारी संभालने वाली हैं। अगर गौहर खान के साथी कलाकारों की बात करें तो कृति खरबंदा, सोफी चौधरी, माही विज, श्वेता पंडित और युविका चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी है।
2 साल पहले गौहर खान-जैद दरबार ने की थी शादी
गौहर खान ने 2 साल पहले जैद दरबार (Zaid Darbar) संग शादी रचाई थी। शादी के बाद से गौहर खान और जैद दरबार लोगों की निगाहों में बने हुए हैं। गौहर खान और जैद दरबार सोशल मीडिया पर अपने क्यूट डांसिंग वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं, जिन्हें खूब प्यार मिलता है। इन तस्वीरों और फोटोज पर लोग जमकर कमेंट करते हैं। गौहर खान और जैद दरबार साथ में खूब हॉलीडे पर भी जाते हैं। कुछ वक्त पहले इन्होंने अपने हॉलीडे की पिक्स फैंस के साथ शेयर की थीं, जिन्हें काफी पसंद किया गया था। गौहर खान और जैद दरबार की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं और इस पर खूब प्यार बरसाते हैं।
