Exclusive: 'यहां सब राक्षस हैं...'- शहनाज गिल ने जीवन में मिले धोखे पर बयां किया दर्द, बोलीं- मैं बताने लगी तो...

Exclusive Shehnaaz Gill Open Up On Betrayal In Life: पंजाब की मशहूर कैटरीना कैफ से लेकर बॉलीवुड तक छाने वाली शहनाज गिल ही ने हाल ही में टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत में अपने दिल का गुबार निकाला है। उन्होंने बताया कि कैसे जिंदगी में मिले धोखों ने उन्हें समझदार बनाया है।

Exclusive Shehnaaz Gill Open Up On Betrayal In Life: पंजाब से लेकर बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त पहचान कायम करने वाली शहनाज गिल लोगों के दिलों पर राज करती हैं। शहनाज गिल ने अपने अंदाज से दिलों को तो जीता ही है, साथ ही इंडस्ट्री में भी खूब धाक जमाई है। शहनाज गिल ने 'बिग बॉस 13' के जरिए लाखों की तादाद में अपने फैंस बनाए। वहीं अब वह बॉलीवुड और पंजाब की कई फिल्मों में हाथ आजमा चुकी हैं। लेकिन हाल ही में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत में अपने दिल का गुबार निकाला। शहनाज गिल ने बताया कि कैसे जिंदगी में मिले धोखों ने उन्हें समझदार बताया। उन्होंने अपने फैन तक को सलाह दी कि वह अपना दर्द किसी के सामने न बताया करें, क्योंकि यहां पर हर कोई राक्षस है।

shehnaaz gill (4)

फोटो क्रेडिट- शहनाज गिल इंस्टाग्राम, शहनाज गिल फैनपेज

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) से जूम फैन क्लब के दौरान एक फैन से उनके निजी अनुभव के सिलसिले में सवाल किया। उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें अपने ही लोगों से धोखा मिला तो उन्होंने इससे कैसे डील किया। ऐसे में शहनाज गिल ने जवाब दिया, "आपको अपनी भावनाएं लोगों के सामने नहीं दिखानी चाहिए। आपको मजबूत रहने की जरूरत है औप अपने आंसुओं को अपने काम में लगाने की जरूरत है। मैं केवल यही कहना चाहूंगी कि मैं बहुत लोगों से धोखा खाने के बाद ही समझदार बनी हूं। मैं अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष देखा है। अगर मैं बताने लगी तो मेरी इसपर कोई बायोपिक नहीं बनेगी। आपको केवल मजबूत रहने की जरूरत है। आपको जिंदगी में संघर्ष झेलना होगा। अगर संघर्षों के बाद आप आगे बढ़ने लगे तो चीजें बेहतर होती चली जाएंगी।"

End of Feed