Exclusive Hunar Hali On Why She Opt Out From Bigg Boss 19: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने अभी से ही फैंस की धड़कनें तेज करनी शुरू कर दी हैं। 'बिग बॉस 19' को लेकर अभी तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को भी दोगुना कर दिया है। 'बिग बॉस 19' के कंफर्म कंटेस्टेंट्स से जुड़े तीन प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुके हैं, जिसमें एक गौरव खन्ना, दूसरा आवेज दरबार और नगमा मिराजकर व तीसरा प्रोमो वीडियो अमाल मलिक का है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की राजनीति में यूं तो इस बार हुनर हाली भी हाथ आजमाने वाली थीं। लेकिन प्रीमियर से चंद दिनों पहले ही उन्होंने अपने हाथ पीछे खींच लिये। वहीं अब टेली टॉक/जूम को दिये इंटरव्यू में हुनर हाली (Hunar Hali) ने 'बिग बॉस 19' न करने का कारण साझा किया है।
फोटो क्रेडिट- हुनर हाली, जियो हॉटस्टार इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में सुरों से सबका दिल जीतने आ रहा है ये हैंडसम हंक, प्रोमो देख झूम उठे फैंस
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से ऐन मौके पर कदम पीछे खींचने वाली हुनर हाली (Hunar Hali) का कहना है कि इस वक्त उनकी खुद की जिंदगी में भी बिग बॉस चल रहा है। एक्ट्रेस ने कहा, "मेरी अपनी जिंदगी में कुछ चीजें चल रही हैं तो मुझे लगा कि अभी उनपर ध्यान देना बेहतर है। इस साल बिग बॉस के घर में जाना, मुझे नहीं लगा कि वो सही है। कोई बात नहीं, हम फिर कभी कर लेंगे। मेरी जिंदगी में भी बिग बॉस ही चल रहा है। ये सही वक्त नहीं था, बिग बॉस के घर में जाने का। तो मुझे लगा कि नहीं इस बार नहीं।" हालांकि हुनर हाली ने अपनी परेशानियां साझा करने से इंकार कर दिया और बोलीं, "ये बहुत ही निजी मामला है और मैं इस बारे में बात नहीं कर पाऊंगी।"
बता दें कि हुनर हाली (Hunar Hali) इन दिनों एक्टर मयंक गांधी संग तलाक के कारण चर्चा में हैं। दरअसल, हुनर हाली और मयंक गांधी ने शादी के 9 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। हुनर हाली के तलाक का केस 'बिग बॉस 17' विजेता सना रईस खान लड़ रही हैं।
